{"_id":"64c69435dbe2af53aa011a33","slug":"former-pakistan-player-salman-butt-solution-to-india-middle-order-puzzle-dhawan-comeback-rohit-on-3-virat-on-4-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: धवन की वापसी, रोहित 3 और विराट 4 नंबर पर खेलें; पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया भारत की परेशानी का हल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: धवन की वापसी, रोहित 3 और विराट 4 नंबर पर खेलें; पाकिस्तानी दिग्गज ने बताया भारत की परेशानी का हल
Sun, 30 Jul 2023 10:17 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:17 PM IST
सार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि शुभमन गिल और शिखर धवन भारत के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा तीसरे और विराट कोहली चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करें।
विज्ञापन
शिखर धवन (बाएं) रोहित और विराट (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया था। इन दोनों दिग्गजों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 40.5 ओवर में 181 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 10 मैच में पहली जीत हासिल की।
भारत की शर्मनाक हार के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनके जवाब टीम इंडिया को विश्व कप से पहले ढूंढ़ने होंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में भी 115 रन का पीछा करते हुए रोहित और विराट बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे और टीम इंडिया के पांच विकेट गिर गए थे। ऐसे में रोहित ने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकर मैच खत्म किया था। इन दो मुकाबलों से यह साफ हो चुका है कि रोहित और विराट के बिना भारतीय वनडे टीम में कोई दमखम नहीं है। वहीं, चौथे नंबर की समस्या अभी भी बनी हुई है।
दूसरे वनडे में भारत ने अक्षर पटेल को चौथे नंबर पर मौका दिया, लेकिन वह एक रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव भी मध्यक्रम में लगातार फेल हो रहे हैं। ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने भारत की समस्या का समाधान दिया है। उनका कहना है कि भारतीय टीम में शिखर धवन की वापसी होनी चाहिए। वह गिल के साथ पारी की शुरुआत करें। रोहित तीसरे और विराट चौथे नंबर पर खेलें। इसके बाद हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आएं। इससे टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम मजबूत होगा।
विज्ञापन
बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “स्पष्ट रूप से, विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं खेले इसलिए हर कोई अपने आप में था। वे दोनों की मौजूदगी से चूक गए। पहले, जब धोनी और अन्य मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया जाता था, तो उनकी अनुपस्थिति में सुरेश रैना, गौतम गंभीर या युवराज सिंह बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालते थे। लेकिन मौजूदा खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में खुद को स्थापित नहीं कर पाए हैं। विश्व कप से पहले, उन्हें इसे सुलझाना होगा।"
उन्होंने आगे कहा "मुझे लगता है कि जिस तरह से वनडे मैच खेले जाते हैं, अगर नए खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन करने में सक्षम नहीं होते हैं, तो हो सकता है कि आप शिखर धवन और शुभमन गिल से ओपनिंग करा सकते हैं, और हो सकता है कि रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ तीसरे और चौथे नंबर पर आ सकते हैं। फिर सूर्यकुमार और केएल राहुल जैसे अन्य खिलाड़ी हो सकते हैं। इस टीम में 3-4 खिलाड़ी हैं जो शुरुआती भूमिका निभाते हैं, और जब वे नीचे आते हैं, तो उनका प्रदर्शन वैसा नहीं होता है।”