फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Pakistan fast bolwer Shoaib Akhtar mother dies former cricketer tweeted information

दुखद: शोएब अख्तर की मां का निधन, पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट कर दी जानकारी

Sun, 26 Dec 2021 11:51 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 11:51 AM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बॉलर शोएब अख्तर की मां का निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर दी। एक वक्त शोएब अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज थे। 

विज्ञापन
Former Pakistan fast bolwer Shoaib Akhtar mother dies former cricketer tweeted information
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर की मां का निधन हो गया है। पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी।. उनकी मां के निधन पर खेल जगत से जु़ड़े कई लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोएब अख्तर की मां का नाम हमीदा अवान था। 

विज्ञापन

शोएब ने ट्वीट कर दी जानकारी

अपनी मां के निधन की जानकारी खुद शोएब अख्तर ने सोशल मिडिया पर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मेरी मां, मेरा सब कुछ, आज वह अल्लाह ताला की मर्जी से इस दुनिया को छोड़ कर चली गईं, नमाज-ए-जनाजा असर की नमाज के बाद H-8 में पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोएब अख्तर की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। इस दौरान उनकी तबियत अचानक ज्यादा बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार शोएब की मां का अंतिम संस्कार इस्लामाबाद में किया जाएगा। 

10 साल पहले शोएब अख्तर ने लिया था क्रिकेट से संन्यास

अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे शोएब अख्तर ने 10 साल पहले 2011 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उनके नाम क्रिकेट में आज भी सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 161 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी। अख्तर ने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 अंतराराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किय। इस दरम्यान अख्तर ने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और  टी-20 इंटरनेशनल में 19 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed