{"_id":"6644bbf294e8386c9806fcbe","slug":"former-pak-cricketer-saeed-anwar-says-divorce-rate-in-pakistan-increased-due-to-working-women-video-viral-ipl-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saeed Anwar: 'कामकाजी महिलाओं की वजह से पाकिस्तान में बढ़ रहे तलाक', बेतुका बयान देकर विवादों में आए सईद अनवर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Saeed Anwar: 'कामकाजी महिलाओं की वजह से पाकिस्तान में बढ़ रहे तलाक', बेतुका बयान देकर विवादों में आए सईद अनवर
Wed, 15 May 2024 07:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 May 2024 07:13 PM IST
सार
सईद अनवर ने वीडियो में यह तक कहा दिया कि पाकिस्तान में तलाक के बढ़ रहे मामलों के लिए कामकाजी महिलाएं जिम्मेदार हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है, तलाक की दर पिछले तीन वर्षों में 30 प्रतिशत बढ़ी है।
विज्ञापन
सईद अनवर
- फोटो : Saeed Anwar Twitter
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सईद अनवर का महिला सशक्तिकरण और उनके वित्तीय स्वतंत्रता को लेकर विवादित टिप्पणी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौजूदा समय में कमेंट्री कर रहे अनवर इस वीडियो में महिलाओं पर बेतुका बयान देते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो में यह तक कहा दिया कि पाकिस्तान में तलाक के बढ़ रहे मामलों के लिए कामकाजी महिलाएं और वेतन पा रही महिलाएं जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सईद अनवर
- फोटो : Saeed Anwar Twitter
अनवर का बेतुका बयान
अनवर वीडियो में कहते हैं- मैंने दुनिया की यात्रा की है। मैं अभी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से लौट रहा हूं। युवा परेशान हैं, परिवारों की हालत खराब है। शादीशुदा जोड़े लड़ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि उन्हें अपनी महिलाओं से पैसे के लिए काम करवाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मुझे फोन किया और पूछा कि हमारा समाज कैसे बेहतर होगा? ऑस्ट्रेलियाई मेयर ने मुझसे कहा- जब से हमारी महिलाओं ने काम करना शुरू किया, तब से हमारी संस्कृति नष्ट हो गई है।'

'तलाक के लिए कामकाजी महिलाएं जिम्मेदार'
क्रिकेटर ने यह भी दावा किया कि जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है, तलाक की दर पिछले तीन वर्षों में 30 प्रतिशत बढ़ी है। अनवर वीडियो में कहते दिखते हैं- पत्नियां कहती हैं 'तुम्हारे साथ क्यों रहूं, मैं खुद कमा सकती हूं। मैं अपने दम पर घर चला सकती हूं।' यह एक पूरी योजना है। आप इस गेम प्लान को तब तक नहीं समझ पाएंगे जब तक आपको मार्गदर्शन नहीं मिलता।

#Viralvideo “I have travelled the world. I am just returning from Australia, Europe. Youngsters are suffering, families are in bad shape. Couples are fighting. The state of affairs is so bad that they have to make their women work for money,” It’s 2024 and Cricketer Saeed Anwar… pic.twitter.com/WOSepjWp7G
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) May 15, 2024
सईद अनवर
- फोटो : Saeed Anwar Twitter
अनवर की हो रही आलोचना
अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनवर के इस टिप्पणी की तीखी आलोचना हुई है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और उनके काम करने के अधिकार के महत्व को समझाते हुए अनवर के विचारों को समाज के लिए हानिकारक बताया।

अनवर का अंतरराष्ट्रीय करियर
सईद अनवर को व्यापक रूप से पाकिस्तानी क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। अनवर ने 1989 से 2003 तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया। अनवर ने पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट में 45.53 की औसत से 4052 रन बनाए थे। इनमें 11 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 247 वनडे में अनवर ने 39.22 की औसत से 8824 रन बनाए। इनमें 20 शतक और 43 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट में 188 रन और वनडे में 194 रन उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है।