{"_id":"5f1964688ebc3e63b77a040c","slug":"former-pacer-michael-kasprowicz-resigns-as-non-executive-director-of-cricket-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"कास्प्रोविज ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कास्प्रोविज ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक पद से दिया इस्तीफा
Thu, 23 Jul 2020 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
-
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविज ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के गैर कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स ने यह जानकारी दी। संगठन को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निदेशकों में से एक 48 साल के कास्प्रोविज ने पूर्व सीईओ केविन रोबर्ट्स के इस्तीफे के एक महीने बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से नाता तोड़ लिया।
विज्ञापन
एडिंग्स ने बयान जारी करके कहा, 'माइकल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, एसीए अध्यक्ष, क्वीन्सलैंड क्रिकेट के अंतरिम सीईओ और आठ साल तक बोर्ड के सदस्य के रूप में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की सेवा की। वह क्रिकेट परिवार के लंबे समय तक सदस्य रहे और उनके योगदान के लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं।'
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की ओर कास्प्रोविज ने 38 टेस्ट, 43 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी-20 मैच खेले जिसके बाद वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक बने। उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने मैदान पर किया, मेरा मानना है कि इस पद को भी मैंने सब कुछ दिया और इस देश में क्रिकेट के प्रत्येक हितधारक का प्रतिनिधित्व करने के मौके का लुत्फ उठाया।'
विज्ञापन
कास्प्रोविज ने कहा, 'यह अनुभव काफी सम्मान की बात रहा लेकिन अब मेरे लिए यह पद छोड़ने का सही समय है।'