फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former New Zealand batter Martin Guptill believes difficult part for Kiwi batter will be handling turning ball

IND vs NZ: 'भारत में आप स्कोर नहीं कर सकते...', गुप्टिल ने बताया न्यूजीलैंड के लिए क्या होगी सबसे बड़ी चुनौती

Tue, 24 Sep 2024 11:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 24 Sep 2024 11:13 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी जिसका पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के दो अन्य मुकाबले पुणे और मुंबई में होंगे। 

विज्ञापन
Former New Zealand batter Martin Guptill believes difficult part for Kiwi batter will be handling turning ball
मार्टिन गुप्टिल - फोटो : X

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगले महीने टेस्ट मैच की सीरीज होनी है। न्यूजीलैंड ने 2021 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में भले ही भारत को हराया था, लेकिन कीवी टीम के लिए भारत को उसके घर में चुनौती देना आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का मानना है कि कीवी बल्लेबाजों के लिए भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान स्पिन गेंदबाजों से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगी। 
विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्तूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी जिसका पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज के दो अन्य मुकाबले पुणे और मुंबई में होंगे। भारतीय टीम फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है जिसका दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर पिछले 17 सीरीज से अजेय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्टिल ने कहा, भारत में आपको कभी-कभी लगता है कि आप रन बना ही नहीं सकते हैं। भारत की सबसे कठिन बात यह है कि यहां गेंद की स्पिन का अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार गेंद जरूरत से ज्यादा टर्न लेती है तो कई बार सीधी रह जाती है। आप कभी नहीं जानते कि कौन सी गेंद टर्न लेने वाली है और कौन सी सीधी जाने वाली है। ऐसे में आपको हमेशा सोचते रहना होगा, आपको मानसिक रूप से हमेशा मजबूत और अपने खेल में शीर्ष पर रहना होगा।  
विज्ञापन

गुप्टिल ने कहा कि भारत पर जीत हासिल करने के लिए दबाव बनाना होगा। उन्होंने कहा, भारत में किसी टीम के लिए अपने खेल के शीर्ष पर होना काफी मुश्किल है, लेकिन आपको जब भी ऐसा मौका मिले आपको इस तरह के मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी के लिए खास कर भारत में खेलना परेशानी भरा है। भारत में काफी गर्मी और उमस के साथ परिस्थितियां आपके अनुकूल नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed