फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former New Zealand All Rounder Chris Cairns diagnosed with Bowel Cancer sufferd heart attack

Chris Cairns Cancer: कैंसर से पीड़ित हैं न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स, कुछ दिन पहले ही आया था जानलेवा हार्ट अटैक

Sat, 05 Feb 2022 03:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 05 Feb 2022 03:38 PM IST
सार

क्रिस केर्न्स कुछ दिन पहले ही हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनके अंदर आतों के कैंसर की पहचान की गई है। 51 साल का यह पूर्व खिलाड़ी लगातार खराब स्वास्थ्य से जूझ रहा है। 

विज्ञापन
Former New Zealand All Rounder Chris Cairns diagnosed with Bowel Cancer sufferd heart attack
क्रिस केर्न्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स आतों के कैंसर से जूझ रहे हैं। 51 साल के केर्न्स को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनसे घर जाने के लिए कहा था। इसके बाद उनके अंदर आंतों के कैंसर की पहचान की गई है। केर्न्स ने खुद इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी। 
विज्ञापन


केर्न्स ने अपने पोस्ट में लिखा, "जहां तक इस हफ्ते की बात है, मैंने सोचा था कि टॉम ब्रैडी का रिटायर होना इस हफ्ते की सबसे खराब खबर होगी, लेकिन मुझे कल बताया गया था कि मुझे आंत का कैंसर है... यह बड़ा सदमा है, नियमित जांच के बाद मैं यह उम्मीद नहीं कर रहा था।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा "इसलिए, जब मैं सर्जनों और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की तैयारी करता हूं, तो मुझे याद आता है कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि यहां पर हूं... और मैं अपने जीवन में जो कुछ भी कर पा रहा हूं उसके लिए मैं कितना भाग्यशाली हूं। आगे एक और लड़ाई है, लेकिन उम्मीद है कि यह आसान होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसा रहा केर्न्स का करियर 
1989 से 2006 के बीच न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट और 215 एकदिवसीय मैच खेलने वाले केर्न्स को दिल का दौरा पड़ा था और बाद में उनकी नस फटने की वजह से लंबे समय तक वो बिस्तर पर रहे थे। इस समय उनकी हालत काफी नाजुक थी। उनकी रीढ़ की हड्डी में भी परेशानी हुई थी और कमर के नीचे का उनका शरीर लकवाग्रस्त हो गया था। सिडनी के एक अस्पताल में इलाज के बाद वो बेहतर हुए थे। 


हालांकि, बाद में उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने के बारे में भी बताया। 28 जनवरी को, केर्न्स ने बताया था कि कैनबरा विश्वविद्यालय के अस्पताल में एक 141 दिन रहने के बाद, वह घर जा रहे थे। अब एक हफ्ते बाद ही उनके अंदर कैंसर का पता चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed