फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Maharashtra cricketer Randolph Daniel passes away know details

Randolph Daniel Dies: महाराष्ट्र के पूर्व क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल का निधन, 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 27 May 2026 06:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Wed, 27 May 2026 06:50 PM IST
सार

रैंडोल्फ डेनियल का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी थे और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन
Former Maharashtra cricketer Randolph Daniel passes away know details
रैंडोल्फ डेनियल - फोटो : MCA (FB Post)

विस्तार

रैंडोल्फ डेनियल का 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह महाराष्ट्र क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी थे और घरेलू क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे। रैंडोल्फ डेनियल ने महाराष्ट्र के लिए 1982-83 से 1998-99 के बीच 16 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले। दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज डेनियल ने अपने करियर में 35 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह विकेट पर 60 रन रहा। वहीं बल्लेबाजी में उन्होंने कुल 106 रन बनाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


डेनियल मूल रूप से पुणे जिले के दौंड क्षेत्र से थे। उन्होंने उस समय भी सुर्खियां बटोरी थीं जब वह वेस्ट ज़ोन टीम का हिस्सा बने थे, जिसने कोल्हापुर में दौरे पर आई स्टार खिलाड़ियों से सजी वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेला था। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। एमसीए ने अपने बयान में कहा, 'महाराष्ट्र क्रिकेट संघ पूर्व महाराष्ट्र क्रिकेटर रैंडोल्फ डेनियल के निधन से बेहद दुखी है। वह एक प्रतिभाशाली फास्ट-मीडियम गेंदबाज थे और उन्होंने गर्व के साथ महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया।।रैंडोल्फ डेनियल के निधन से महाराष्ट्र क्रिकेट जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed