{"_id":"66bc8cbd4b3b02d31304f0a8","slug":"former-indian-team-coach-ravi-shastri-says-india-can-do-a-hat-trick-of-test-series-triumphs-in-australia-2024-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रखी राय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी? पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने रखी राय
Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीतकर प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरू में घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
रवि शास्त्री
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल के अंत में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों के बीच यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से खेली जाती है। ऑस्ट्रेलिया में कंगारू टीम को हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता, लेकिन भारत ने दो बार इस सीरीज में जीत दर्ज की है। अब पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस बारे में अपनी राय रखी है। शास्त्री को लगता है कि भारत अपने बेहतरीन गेंदबाजी स्तर तथा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज की जीत की हैट्रिक लगाने में सक्षम है।
विज्ञापन
शास्त्री ने भारतीय गेंदबाजों को सराहा
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीतकर प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरू में घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। शास्त्री ने आईसीसी से कहा, जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी है। आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी और कुछ अच्छी बेंच स्ट्रेंथ भी है। इस सीरीज के शुरू होने के लिए बेताब हैं और मुझे लगता है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज की जीत की हैट्रिक लगा सकती है।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो टेस्ट सीरीज जीतकर प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी पर कब्जा बना रखा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 2015 के शुरू में घरेलू सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की थी। शास्त्री ने आईसीसी से कहा, जसप्रीत बुमराह फिट हैं, मोहम्मद शमी फिट हैं, आपके पास मोहम्मद सिराज भी है। आपके पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी और कुछ अच्छी बेंच स्ट्रेंथ भी है। इस सीरीज के शुरू होने के लिए बेताब हैं और मुझे लगता है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज की जीत की हैट्रिक लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने हाल में भविष्यवाणी की थी कि उनका देश यह सीरीज 3-1 से जीतेगा, लेकिन शास्त्री ने कहा कि भारतीय गेंदबाज अपना काम बखूबी कर सकते हैं बशर्ते उनके बल्लेबाज चुनौती के लिए तैयार रहें। शास्त्री ने कहा, यह एक बेहतरीन सीरीज होने जा रही है और भारत के पास हैट्रिक बनाने का पूरा मौका है क्योंकि उनके गेंदबाज फिट हैं और अगर वे अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर हरा सकते हैं।
भारत इस साल ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की सीरीज खेलेगा जिसकी शुरुआत पर्थ में टेस्ट मैच से होगी। पैट कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले साल द ओवल में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दौरान रोहित शर्मा की टीम से बदला लेने के बाद इस सीरीज के लिए उत्साहित है और शास्त्री को लगता है कि घरेलू टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को फिर हासिल करने के लिए बेताब होगी। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट मैच की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है।