फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गेंदबाज की नजर में सचिन तेंदुलकर से भी खौफनाक था कोई और बल्लेबाज, जानिए कौन

Wed, 11 Oct 2017 12:57 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Wed, 11 Oct 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Former Indian pace bowler Javagal Srinath reveals the toughest batsman he ever bowled at
सचिन तेंदुलकर

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा आईसीसी मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने हाल ही में उस बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है, जिसके सामने गेंदबाजी करना उनके लिए सबसे मुश्किल होता था। भारतीय क्रिकेट के दोनों फॉर्मेटों में श्रीनाथ का 12 साल का काफी लंबा अनुभव रहा है।


 

Former Indian pace bowler Javagal Srinath reveals the toughest batsman he ever bowled at

48 वर्षीय श्रीनाथ ने इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स इंडिया से बातचीत में कहा, 'श्रीलंका के पूर्व कप्तान अरविंदा डी सिल्वा उन सभी बल्लेबाजों में से सर्वश्रेष्ठ हैं जिनके सामने उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिला। साथ ही श्रीनाथ ने ये भी कहा कि सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को नेट में गेंदबाजी कराना किसी चुनौती से कम नहीं होता था।'

Former Indian pace bowler Javagal Srinath reveals the toughest batsman he ever bowled at
जवागल श्रीनाथ

श्रीनाथ ने कहा, 'वो दोनों गेंदबाजों का पूरा फायदा उठाते थे। यदि आप अपनी काबिलियत परखना चाहते हैं तो आप उनके सामने गेंदबाजी कराएं। अगर आप की फॉर्म थोड़ी खराब है तो उनके सामने गेंदबाजी करने में आपको काफी परेशानी होगी। वैसे मुझे श्रीलंका के अरविंदा डी सिल्वा सबसे अच्छे बल्लेबाज लगते थे। साथ ही ब्रायन लारा और रिकी पॉन्टिंग भी दिग्गज बल्लेबाज थे।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Former Indian pace bowler Javagal Srinath reveals the toughest batsman he ever bowled at
जवागल श्रीनाथ

गौरतलब हो कि श्रीनाथ ने 2003 विश्व कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वहीं, 2006 में उन्होंने आईसीसी मैच रेफरी के पद पर काम करना शुरू कर दिया। बतौर रेफरी उनकी पहली सीरीज कोलंबो में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली गई थी। 

विज्ञापन
Former Indian pace bowler Javagal Srinath reveals the toughest batsman he ever bowled at
जवागल श्रीनाथ - फोटो : amar ujala

बता दें कि श्रीनाथ एकमात्र ऐसे भारतीय गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने 4 वर्ल्ड कप (1192,1996,1999,2003) खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में 67 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 236 विकेट लिए हैं। वहीं, 229 वनडे मैचों में उन्होंने कुल 315 विकेट झटके हैं। श्रीनाथ कपिल देव के बाद भारत के ऐसे दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 200 विकेट लिया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed