फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Opener KS Srikkanth wants kl rahul to replace shikhar dhawan in t20i

भारतीय दिग्गज ने धवन की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल, टी-20 में दूसरे खिलाड़ी को मौका देने की मांग की

Fri, 06 Dec 2019 05:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 06 Dec 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
Former Indian Opener KS Srikkanth wants kl rahul to replace shikhar dhawan in t20i
शिखर धवन - फोटो : social Media

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत अब मौजूदा टी-20 टीम में नए ओपनर को देखना चाहते हैं। बतौर श्रीकांत अब टी-20 टीम में शिखर धवन की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया के माध्यम से श्रीकांत ने कहा कि टी-20 में टीम को जैसी शुरुआत चाहिए होती धवन वैसी शुरुआत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में टीम में उनकी जगह केएल राहुल को मौके देने चाहिए।

विज्ञापन


टी-20 क्रिकेट में पिछले कुछ समय से धवन अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं और अपनी छवि के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। मुश्ताक अली ट्रॉफी में चोटिल होने की वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से भी बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


34 वर्षीय धवन की फॉर्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2019 में उन्होंने 12 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में मात्र 272 रन बनाए हैं।

श्रीकांत ने कहा कि टी-20 में शुरू से ही तेज बल्लेबाजी की जरुरत होती है लेकिन पिछले कुछ समय से भारत इस क्षेत्र में कमजोर साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed