{"_id":"671d04bc155442fc9e022dd7","slug":"former-indian-head-coach-ravi-shastri-says-captain-rohit-sharma-will-not-take-series-defeat-vs-nz-lightly-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: भारत के इस पूर्व मुख्य कोच को भरोसा, कप्तान रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ हार को हलके में नहीं लेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: भारत के इस पूर्व मुख्य कोच को भरोसा, कप्तान रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ हार को हलके में नहीं लेंगे
Sat, 26 Oct 2024 08:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Oct 2024 08:33 PM IST
सार
भारत ने घरेलू जमीन पर इससे पहले आखिरी बार टेस्ट सीरीज दिसंबर 2012 में गंवाई थी जहां उसे इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक भारत ने अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार को हलके में नहीं लेंगे। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट में भारत को 113 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। यह पिछले 12 वर्षों में पहला अवसर है जब भारत ने अपनी धरती पर टेस्ट सीरीज गंवाई है।
विज्ञापन
टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए शास्त्री ने कहा कि रोहित शर्मा भले ही निश्चिंत दिख रहे हों, लेकिन वह इस हार को हल्के में नहीं लेंगे। शास्त्री ने कहा कि रोहित इस हार से आहत होंगे और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट मैच में एक मजबूत वापसी करना चाहेंगे। शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा, रोहित शर्मा इसे हल्के में नहीं लेंगे। वह भले ही बहुत आराम महसूस कर रहे हों लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें तकलीफ हो रही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने 12 साल बाद घर में गंवाई टेस्ट सीरीज
भारत ने घरेलू जमीन पर इससे पहले आखिरी बार टेस्ट सीरीज दिसंबर 2012 में गंवाई थी जहां उसे इंग्लैंड के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक भारत ने अपनी सरजमीं पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के साथ ही भारत का घरेलू जमीन पर टेस्ट में लगातार 18 सीरीज जीत का विजय अभियान थम गया। भारत ने फरवरी 2013 से अक्तूबर 2024 तक कुल 18 टेस्ट सीरीज घरेलू मैदान पर जीती, लेकिन न्यूजीलैंड ने उसका यह अभियान समाप्त कर दिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से रोहित हुए दुखी
रोहित ने स्वीकार किया कि वे ऐसे नतीजे की अपेक्षा नहीं कर रहे थे और न्यूजीलैंड ने भारत से अच्छा क्रिकेट खेला। उन्होंने कहा, यह निराशाजनक है। हमने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। हमें न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। हम उनकी चुनौती का जवाब देने में विफल रहे। मुझे नहीं लगता कि बड़ा स्कोर बनाने के लिए हमने अच्छी बल्लेबाजी की। यह सही है कि मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेना जरूरी है लेकिन बल्लेबाजों को भी अच्छा स्कोर बनाना होता है। हमने पहली पारी में उन्हें 259 रन पर रोक कर अच्छी वापसी की लेकिन हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है। यह ऐसी पिच नहीं थी जिस पर काफी कुछ घटित हो सके। अगर हम पहली पारी में उनके करीब पहुंच पाते तो चीजें थोड़ी अलग होती।