{"_id":"5d641e838ebc3e01506ecb71","slug":"former-indian-cricketer-virender-sehwag-supported-rishabh-pant-sure-about-his-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज में फेल हो रहे पंत के बचाव में उतरे सहवाग, जताया बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज में फेल हो रहे पंत के बचाव में उतरे सहवाग, जताया बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा
Tue, 27 Aug 2019 09:51 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 27 Aug 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
सहवाग/पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा ऋषभ पंत को ज्यादातर अपने खराब शॉट चयन का खामियाजा भुगतना पड़ता है लेकिन पूर्व धुरंधर वीरेंदर सहवाग को उम्मीद है कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास करेगा। सहवाग ने सोमवार को उम्मीद जताते हुए कहा कि पंत टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरेंगे। 21 साल के पंत को सभी फॉर्मेट में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है लेकिन अहम लम्हों पर खराब शॉट चयन के कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौजूदा दौरे पर ऐसा कई बार हुआ। सहवाग ने कहा, ‘पंत प्रतिभावान क्रिकेटर है जिनमें बेहद क्षमता है। यह महत्वपूर्ण है कि उन्हें अच्छी तरह निखारा जाए। अब टीम के साथ उन्हें मौके मिलना तय हैं तो यह अहम है कि वह मौके का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करें, अपने खेल को बेहतर करने पर काम करें और क्रिकेटर के रूप में विकसित हों।’
विज्ञापन
सहवाग को उम्मीद है कि अच्छे तेज गेंदबाजों और बेंच स्ट्रेंथ के साथ मौजूदा भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। यह पूछने पर कि क्या मौजूदा टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 जीत सकती है, सहवाग ने कहा, ‘दो साल लंबा समय है। हां, टीम अच्छे हाथों में है। मैं दूसरी पारी के लिए रवि शास्त्री को शुभकामनाएं देता हूं और विराट कोहली को भी।’
विज्ञापन