फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Cricketer Parthiv Patel father Ajaybhai Bipinchandra patel passed away
IND Inning
365/2 (38.1 ov)
Target: 406
Shubman Gill 199(116)*
Ruturaj Gaikwad 20 (22)
IND need 41 runs in 11.5 remaining overs

दुखद: पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल के पिता का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

Sun, 26 Sep 2021 11:26 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Sep 2021 11:26 AM IST
सार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के पिता का निधन हो गया है। पार्थिव ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। उनके पिता के निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Former Indian Cricketer Parthiv Patel father Ajaybhai Bipinchandra patel passed away
पार्थिव पटेल के पिता का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के पिता अजयभाई बिपिनचंद्र पटेल का रविवार को निधन हो गया। पार्थिव ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से अपनी प्रार्थनाओं में याद करने के लिए कहा। पार्थिव के पिता का निधन होने के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


36 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने अपने पिता की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और फैंस से अपनी प्रार्थनाओं में याद करने के लिए कहा। 25 टेस्ट और 38 एकदिवसीय मैच भारत के लिेए चुके पार्थिव के पिता साल 2019 से ब्रेन हेमरेज से जंग लड़ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by parthiv patel (@parthiv9)

आरपी सिंह ने जताया शोक

पार्थिव पटेल के पिता के निधन पर पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा, जब भी मैं आपके घर जाता था, तो कुछ प्यारी यादें वापस आ जाती थीं, आपने हमेशा हमें अपने बच्चों की तरह माना। वह सदा हमारी यादों में जिंदा रहेंगे उनकी आत्मा को शांति मिले। 

2019 में हुआ था पार्थिव के पिता को ब्रेन हेमरेज

साल 2019 में पार्थिव के पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था। उस समय पार्थिव इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा थे। पार्थिव भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने 17 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed