फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Indian Captain Sunil Gavaskar hints that India call up might not far away for RR batsman Riyan Parag

IPL 2024: रियान पराग की पारी से प्रभावित हुआ यह दिग्गज बल्लेबाज, तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

Thu, 11 Apr 2024 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Apr 2024 09:48 AM IST
सार

रियान इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में अबतक खेले पांच मैचों में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं। रियान के बल्ले से इस दौरान तीन अर्धशतक निकले हैं।

विज्ञापन
Former Indian Captain Sunil Gavaskar hints that India call up might not far away for RR batsman Riyan Parag
रियान पराग - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले रियान पराग अपनी शानदार बल्लेबाजी से इस सीजन सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में अर्धशतक जड़ा था। उनकी इस पारी से पूर्व भारतीय कप्तान और अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी प्रभावित हुए हैं। गावस्कर ने पराग से राजस्थान के लिए अच्छी बल्लेबाजी जारी रखने का आग्रह किया है। साथ उन्होंने संकेत दिए हैं कि असम के इस बल्लेबाज को जल्द ही भारतीय टीम का बुलावा आ सकता है। 
विज्ञापन

ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं रियान
रियान इस सीजन काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह आईपीएल 2024 में अबतक खेले पांच मैचों में 158.18 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बना चुके हैं। रियान के बल्ले से इस दौरान तीन अर्धशतक निकले हैं और वह मौजूदा सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ में विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। हालांकि फिलहाल कोहली और रियान के बीच 55 रनों का अंतर है। रियान ने गुजरात के खिलाफ 48 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में चमकने के लिए किया संघर्ष
रियान के लिए आईपीएल 2024 का सीजन भले ही आशा के अनुरूप रहा है, लेकिन इस बल्लेबाज ने आईपीएल में चमकने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। रियान प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट में इससे पहले उनका बल्ला कुछ ज्यादा नहीं चला था। रियान ने 2019 में डेब्यू किया था और पांच सीजन तक सिर्फ दो अर्धशतक ही जड़ सके थे। हालांकि, इस सीजन उनका बल्ला अलग की रंग बिखेर रहा है। आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट में भी रियान ने बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

रियान की पारी से अभिभूत हुए गावस्कर
गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, रियान पराग ने गुजरात के लिए मुसीबत खड़ी कर दी थी। क्रिकेट इसी तरह का खेल है जहां आपको अवसर मिलता है और उसे भुनाना पड़ता है। रियान ने अधिकतर समय ऐसा किया है। वह अविश्वनीय क्रिकेट खेल रहे हैं। सिर्फ आईपीएल में ही नहीं, उनका इस सीजन प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। रियान उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन पर चयनकर्ताओं की नजर है। रियान को बस यह करना है कि अपने इस प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना है। उनकी फील्डिंग के बारे में हम सभी को पता है कि वह कितने अच्छे फील्डर हैं। इसके अलावा रियान गेंदबाजी भी कर सकते हैं, मैं उसे मिक्सड पकौड़ा बुलाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed