फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former indian captain Sourav Ganguly said Virat Kohli is always a like to watch

गांगुली बोले, विराट कोहली को हमेशा इस अंदाज में खेलते देखना चाहता हूं

Fri, 22 Sep 2017 08:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Fri, 22 Sep 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Former indian captain Sourav Ganguly said Virat Kohli is always a like to watch
विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली द्वारा खेली 92 रन की शानदार पारी की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, 'विराट को हमेशा खेलते रहना देखना चाहते हैं।'

विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने भारतीय पारी के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'कोहली ने 107 बॉल में 92 रनों की शानदार पारी खेली। कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी 55 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत भारत ने आस्ट्रेलिया को 253 रनों का लक्ष्य दिया।'
विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम इंडिया की दूसरे वन-डे में शानदार जीत के बाद दोनों टीम के कप्तानों ने ये कहा

उधर,आस्ट्रेलिया की तरफ से नाथन कॉल्टर नाइल और केन रिचर्डसन ने भी तीन-तीन विकेट लिए। बता दें कि इस मैच को देखने के लिए बंगाली फिल्म जगत के अभिनेता देव, अभिनेत्री रुक्मिणी और कोएल मल्लिक भी मौजूद थे। उनकी फिल्म 'कॉकपिट' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस जीत के साथ भारत की टीम पांच वन-डे मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पढ़ेंः- कंगारुओं को कोलकाता में मात देकर दुनिया की नंबर एक वनडे टीम बनी टीम इंडिया

मालूम हो कि कुलदीप यादव (54/3) की हैट्रिक और विराट कोहली (92) की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने गुरुवार को दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 50 रन से हरा दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 50 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 43.1 ओवर में 202 रन पर ढेर हो गई। मैच में 92 रन की शानदार पारी खेलने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed