प्रशंसा: पूर्व कप्तान शांता ने की मिताली की जमकर तारीफ, कहा- 38 साल की बल्लेबाज अब भी सर्वश्रेष्ठ
भारतीय महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने मिताली राज की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है की स्ट्राइक रेट के लिए मिताली राज की लगातार आलोचना गैरजरूरी है क्योंकि वह अब भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि स्ट्राइक रेट के लिए मिताली राज की लगातार आलोचना गैरजरूरी है क्योंकि वह अब भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय शृंखला 1-2 से गंवाई लेकिन अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। भारत ने तीसरे वनडे में जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के लगातार 26 मैचों के जीत के क्रम को भी तोड़ दिया। शांता ने कहा, ‘यह शानदार था क्योंकि उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम को कड़ी टक्कर दी। भारत को दूसरा एक दिवसीय भी जीतना चाहिए था लेकिन यह अच्छा मुकाबला रहा।’
पिच पर टिकना भी जरूरी
बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की भी सदस्य शांता ने कहा, ‘वह भारत की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और अब भी सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्हें पता है कि तेजी से रन बनाने हैं और अगर दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे हैं तो स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता। वह ब्रिटेन में अच्छा खेलीं और इस शृंखला में भी।’ उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि झूलन (गोस्वामी) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखा दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। पूर्व भारतीय कप्तान शांता को सलामी बल्लेबाजों शेफाली और स्मृति मंधाना से प्रदर्शन में अधिक निरंतरता की उम्मीद है। स्नेह राणा ने भी ऑलराउंडर के रूप में प्रभावी प्रदर्शन किया है जिससे दीप्ति शर्मा पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बनेगा।
हरमन को विदेशी लीग में खेलने से बचना चाहिए
शांता ने टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी सवाल उठाए क्योंकि अंगूठे की चोट के कारण वह शृंखला से बाहर हो गईं। उन्होंने कहा, ‘वह हंड्रेड टूर्नामेंट से चोटिल होकर आई थी, इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू शृंखला में भी चोटिल हो गई थी, अगर वह बार बार चोटिल होती है तो फिर उन्हें विदेशी लीग में खेलने से बचना चाहिए और भारत की ओर से खेलने को प्राथमिकता देनी चाहिए।’