{"_id":"5d3c4ecf8ebc3e6cf35fa201","slug":"former-indian-all-rounder-robin-singh-applied-for-indian-cricket-team-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया के कोच पद के लिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया आवेदन, कहा- वर्ल्ड कप के लिए बदलाव जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया के कोच पद के लिए पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने किया आवेदन, कहा- वर्ल्ड कप के लिए बदलाव जरूरी
Sat, 27 Jul 2019 06:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
robin singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के कोच की नई प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीज दौरे तक फिलहाल रवि शास्त्री ही टीम इंडिया के कोच की भूमिका में रहेंगे। उसके बाद अगस्त में फिर से कोच और सिलेक्टर्स का चयन होगा। कोच के चयन के लिए कपिल देव की तीन सदस्यों वाली कमिटी का गठन किया गया जो टीम इंडिया को उसका नया कोच देगी।
विज्ञापन
रवि शास्त्री के फिर से कोच पद के आवेदन की खबरों की बीच अब टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर रोबिन सिंह ने भी आवेदन भर दिया है।
15 साल से अलग-अलग टीमों की कोचिंग का अनुभव वाले रोबिन ने अपनी कोचिंग में 10 खिताब जीते हैं। रोबिन सिंह 2007-09 के दौरान टीम इंडिया के फील्डिंग कोच भी रह चुके हैं। वे इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए को भी कोचिंग दे चुके हैं। साथ ही अलग-अलग टी-20 लीग में भी वे कई टीमों के लिए कोचिंग की भूमिका में रहे हैं।
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के असिस्टेंट कोच से लेकर कैरिबियाई प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्रिडेंट्स की टीम में वे कोचिंग दे चुके हैं।
55 साल के रोबिन सिंह ने एक अंग्रेजी वेबसाईट के माध्यम से कहा कि मौजूदा कोच के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार दो वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल हार गई है, उसे वर्ल्ड टी-20 में भी निराश किया है। लेकिन अब 2023 वर्ल्ड कप की तैयारियों का समय है जिसके लिए बदलाव जरुरी है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में स्थिति को संभालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, 'वे विराट को नंबर चार पर, मयंक अग्रवाल को नंबर तीन पर धोनी को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करवाते। उन्होंने कहा कि धोनी और विराट साथ बल्लेबाजी करते और उनके पीछे पंत, पंड्या और रवीन्द्र जडेजा का साथ रहता।
रोबिन सिंह ने अपने समय में टीम इंडिया के लिए 136 वन-डे मैच खेले जिसमें उन्होंने 25.95 की औसत से 2336 रन बनाए और 69 विकेट भी झटके।