फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India head coach Ravi Shastri feels that Mohammed Siraj continue his aggressive approach in BGT

IND vs AUS: सिराज के समर्थन में उतरे रवि शास्त्री, बोले - भारतीय गेंदबाज को आगे भी यही रवैया अपनाना चाहिए

Tue, 10 Dec 2024 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 10 Dec 2024 04:32 PM IST
सार

एडिलेड टेस्ट में सिराज की दर्शकों द्वारा हूटिंग की गई थी। इस मैच के दौरान सिराज की मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक भी हुई थी जिस कारण आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
Former India head coach Ravi Shastri feels that Mohammed Siraj continue his aggressive approach in BGT
रवि शास्त्री - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आगे भी अपना आक्रामक रवैया जारी रखें। शास्त्री ने कहा कि सिराज को कदम पीछे नहीं खीचने चाहिए। अपने कोचिंग कार्यकाल में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो सीरीज जीत चुके शास्त्री ने कहा कि उनके समय में आइडिया यह था कि ऑस्ट्रेलिया को उसी की भाषा में समझाया जाए और पूरे सीरीज के दौरान एक भी भारतीय खिलाड़ी कदम पीछे नहीं खींचे। 
विज्ञापन

आईसीसी ने लगाया था जुर्माना 
एडिलेड टेस्ट में सिराज की दर्शकों द्वारा हूटिंग की गई थी। इस मैच के दौरान सिराज की मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड के साथ नोकझोंक भी हुई थी जिस कारण आईसीसी ने उन पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने एक कॉलम में लिखा, मुझे यकीन है कि सिराज और हेड काफी परिपक्व हैं जो इन चीजों सो सुलझाना जानते हैं और यह मुद्दा अब सुलझ गया होगा। चाहे जो हो छक्का लगने के बाद मैं एक तेज गेंदबाज से कुछ उम्मीद भी नहीं कर सकता था। सिराज ने थोड़ी भावनाएं व्यक्त की जो किसी तेज गेंदबाज का व्यवहार होता है। आपको इसे इसी तरह देखना चाहिए। 
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, जब मैं खेलता था तो मेरी नीति थी कि सामने वाले को उस तरह जवाब दो जितनी अच्छे से आप दे सकते हो। जब मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कोच की तरह गया तो मैंने अपने खिलाड़ियों से यही कहा था। एक कदम भी पीछे नहीं लेना है। यह टीम का रवैया बन गया था और तब से विराट कोहली, ऋषभ पंत से लेकर टीम के सभी सदस्यों ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं की भाषा में समझाया। 

मैच के दौरान भिड़े थे सिराज-हेड
सिराज ने ऑस्ट्रेलिया को 310 रन के स्कोर पर सातवां झटका दिया था। सिराज के यॉर्कर को हेड समझ नहीं सके और बोल्ड हो गए। उन्होंने 141 गेंद में 17 चौके और चार छक्के की मदद से 140 रन की बेहतरीन पारी खेली। हेड को आउट करने के बाद सिराज ने आक्रामकता दिखाई जिस पर हेड ने भी पवेलियन लौटते समय सिराज से कुछ कहा। इस दौरान सिराज और हेड के बीच तू-तू मैं-मैं भी देखने मिली और माहौल कुछ सेकेंड के लिए गरमा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed