फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former india fast bowler zaheer khan celebrated his last bachelors birthday

जहीर का आज अंतिम 'बैचलर' बर्थडे, सहवाग ने दी यूं बधाई

Sat, 07 Oct 2017 02:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 07 Oct 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Former india fast bowler zaheer khan celebrated his last bachelors birthday
जहीर खान

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जहीर खान शनिवार को 40 साल के हो गए। इनका जन्म 7 अक्टूबर 1978 को महाराष्ट्र के श्रीरामपुर नगर में हुआ था। जहीर खान टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे।

विज्ञापन


जहीर का इंटरनेशनल क्रिकेट लगभग 14 साल लंबा सफर रहा है। साल 2000 में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी से की। क्रिकेट के इतिहास में जहीर ने कई कामयाबियों को अपने नाम किया। मगर चोटिल होने के कारण 2015 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः- सहवाग ने कहा, टीम इंडिया करेगी टी-20 में कंगारुओं का 3-0 से क्लीन स्वीप
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मौके पर टीम इंडिया के पूर्व विस्पोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने जहीर को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। उन्होंने ट्वीट कर जहीर को महान गेंदबाज बताया है। सहवाग नें उन्हें सबसे तेज दिमाग वाला क्रिकेटर कहते हुए 'ज्ञान बाबा' कहा है।




गौरतलब हो कि जहीर खान अगले ही महीने शादी करने वाले हैं। उनकी सगाई हो चुकी है। वे जल्द ही एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के मुताबिक जहीर-सागरिका की शादी नवंबर में होगी। इस तरह यह उनके बैचलर लाइफ का अंतिम बर्थडे है।  

बता दें कि जहीर ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 610 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं। 92 टेस्ट में 311 विकेट के अलावा अपने वन-डे करियर के 200 मैचों में 282 विकेट चटकाए हैं। जबकि टी-20 में उनके नाम 17 विकेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed