फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India cricketer Dinesh Karthik give suggestion to Shubman Gill ahead of test series against England

IND vs ENG: सीरीज से पहले कार्तिक ने दिया कप्तान गिल को सुझाव, इस विभाग में अधिक ध्यान केंद्रित करने कहा

Tue, 17 Jun 2025 08:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 08:26 PM IST
सार

गिल पहली बार टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालने जा रहे हैं, लेकिन कार्तिक का मानना है कि गिल को इस जिम्मेदारी का अभी पूरा अहसास नहीं हुआ है। इस सीरीज में भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बिना उतरेगी जिन्होंने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Former India cricketer Dinesh Karthik give suggestion to Shubman Gill ahead of test series against England
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम शुभमन गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इससे दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेंगी। सीरीज से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को एक सलाह दी है। 
विज्ञापन

कार्तिक बोले- गिल को जिम्मेदारी का अभी पूरा अहसास नहीं 
गिल पहली बार टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालने जा रहे हैं, लेकिन कार्तिक का मानना है कि गिल को इस जिम्मेदारी का अभी पूरा अहसास नहीं हुआ है। इस सीरीज में भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बिना उतरेगी जिन्होंने टेस्ट प्रारूप को अलविदा कह दिया है। कार्तिक ने गिल को सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाने के लिए अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने एक पॉडकास्ट पर कहा, मैं पहला सुझाव जो शुभमन गिल को देना चाहता हूं वह यह है कि आप अपनी कप्तानी की भूमिका सिर्फ फील्डिंग करते समय निभाएं। अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। गिल को ड्रेसिंग रूम में सम्मान पाने के लिए रन बनाने ही होंगे। सेना (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में बल्लेबाज के रूप में उनका औसत ऐसा नहीं है जिस पर उन्हें गर्व होगा।
विज्ञापन

गिल के पास 18 साल का सूखा समाप्त करने का मौका
गिल ने भारत के लिए 32 टेस्ट खेले है लेकिन सेना देशों में वह नियमित तौर पर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। गिल के सामने पहली बार कप्तान के तौर पर उस उपलब्धि को दोहराने की चुनौती है। कार्तिक ने कहा, मुझे नहीं लगता कि उन्हें अभी तक भारत के लिए टेस्ट कप्तान होने के महत्व का एहसास हुआ है। वह शेर की मांद में जा रहे हैं। एक क्रिकेट राष्ट्र के तौर पर इंग्लैंड में आना आसान नहीं है। गिल की किस्मत हालांकि थोड़ी अच्छी है क्योंकि इंग्लैंड की गेंदबाजी उतनी मजबूत नहीं है। मैं भारत के नजरिये से यही एकमात्र साकारात्मक पहलू देख रहा हूं। इंग्लैंड की बल्लेबाजी भारत पर दबाव बनाएगी, लेकिन गेंदबाजी एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर इंग्लैंड को काम करना है और यह भारत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed