फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former India Coach Ravi Shastri says PM visiting dressing room can lift spirits of players

Team India: पूर्व कोच ने पीएम मोदी को सराहा, कहा- उनके ड्रेसिंग रूम में जाने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा

Fri, 24 Nov 2023 09:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 09:00 PM IST
सार

विश्व कप 2023 के फाइनल में भारतीय टीम की हार के बाद पीएम मोदी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे और सभी खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया था। अब रवि शास्त्री ने उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
former India Coach Ravi Shastri says PM visiting dressing room can lift spirits of players
विराट और रोहित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है। आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पीएम मोदी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे। यहां उन्होंने खिलाड़ियों से बात की थी और उनका हौसला बढ़ाया था। 
विज्ञापन


इस पर रवि शास्त्री ने कहा "मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है, क्योंकि मैं जानता हूं कि ड्रेसिंग रूम कैसा होता है। मैं एक क्रिकेटर के रूप में कई वर्षों तक और भारत के कोच के रूप में सात साल से अधिक समय तक उस ड्रेसिंग रूम में रहा हूं। यह एक दिल दहला देने वाली भावना है और जब आप हताश होते हैं तो ऐसा लगता है कि आप बाहर हो चुके हैं। जब आप देश के प्रधान मंत्री जैसे किसी व्यक्ति को ड्रेसिंग रूम में आते देखते हैं, तो यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि यह खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ा सकता है। यह कोई सामान्य व्यक्ति नहीं है। जब आपके पास देश का प्रधानमंत्री हो तो ड्रेसिंग रूम में जाना विशेष होता है। मुझे पता है कि खिलाड़ियों को कैसा महसूस होता होगा। मुझे पता है कि अगर मैं भारत का कोच होता तो मुझे कैसा महसूस होता।"
विज्ञापन


रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया की दिल तोड़ने वाली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पीएम मोदी रोहित शर्मा का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं और कहा कि देश उनके साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने टूर्नामेंट में कड़ी मेहनत की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने वनडे विश्व कप 2023 में अच्छा प्रदर्शन किया था। पीएम मोदी ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट की हार के बाद टीम को इस कठिन समय में 'एक साथ रहने' के लिए भी कहा। अंत में प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को दिल्ली आमंत्रित किया और दोबारा मिलने को कहा। 


उन्होंने अंत में कहा, "आप लोगों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की है और असाधारण रूप से अच्छा खेला है। बस एक साथ रहें और एक-दूसरे को प्रेरित करते रहें। साथ ही, जब भी आप खाली हों और दिल्ली में हों तो आइए फिर मिलते हैं। मेरी तरफ से आप सभी को सादर निमंत्रण है।" ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी के दौरे के दौरान उन्होंने हर भारतीय खिलाड़ी से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। टूर्नामेंट में अजेय रहने वाला भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed