{"_id":"672e0dd0d7e66a43aa0b3003","slug":"former-india-batter-robin-uthappa-say-there-is-still-space-for-cheteshwar-pujara-in-the-indian-test-side-2024-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BGT: भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने पुजारा को टेस्ट टीम में शामिल करने की वकालत की, राहुल के लिए कही ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BGT: भारतीय टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने पुजारा को टेस्ट टीम में शामिल करने की वकालत की, राहुल के लिए कही ये बात
Fri, 08 Nov 2024 06:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Nov 2024 06:41 PM IST
सार
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार सौराष्ट्र का यह अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस महीने के अंतिम सप्ताह से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। भारतीय टीम का हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उसे घरेलू मैदान पर 0-3 की करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद भारतीय टीम में बदलाव की मांग की जा रही है और इसी कड़ी में पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने भी अपनी राय रखी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में अच्छा रहा है पुजारा का प्रदर्शन
पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 और 2020-21 में भारत की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार सौराष्ट्र का यह अनुभवी खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। उथप्पा का मानना है कि भारत को ऑस्ट्रेलिया के चुनौतीपूर्ण दौरे के दौरान केएल राहुल या अभिमन्यु ईश्वरन जैसे किसी खिलाड़ी की जरूरत होगी जो पारंपरिक शैली का क्रिकेट खेल सके और टेस्ट टीम में अनुभवी चेतेश्वर पुजारा के लिए जगह है। आक्रामक शॉट खेलने वाले खिलाड़ियों से भरे भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले सवाल उठने लगे हैं।

'टेस्ट टीम में अब भी पुजारा जैसे खिलाड़ी के लिए जगह'
उथप्पा ने कहा, हमें किसी रक्षात्मक खिलाड़ी की जरूरत है। कोई ऐसा खिलाड़ी जो पारंपरिक टेस्ट क्रिकेट खेल सके। अभी केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह भूमिका निभा सकते हैं। मुझे ऐसा कोई और खिलाड़ी नजर नहीं आता जो यह ज़िम्मेदारी ले सके। हर कोई सकारात्मक, आक्रामक तरीके से खेलना और तेज गति से रन बनाना पसंद करता है जिसमें शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। वह एक स्वाभाविक स्ट्रोक खेलने वाले खिलाड़ी हैं और अगर आप उसे धीमा खेलने के लिए कहेंगे तो शायद उसे यह पसंद नहीं आए।
उथप्पा ने कहा, केएल राहुल और अभिमन्यु ईश्वरन एंकर एक छोर पर टिककर खेलने वाले खिलाड़ी की भूमिका निभा सकते हैं जबकि बाकी सभी उनके इर्द-गिर्द घूमते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि टेस्ट टीम में पुजारा जैसे खिलाड़ी के लिए जगह है।