फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India assistant coach Abhishek Nayar feels India are overwhelming favourites to win the Asia Cup 2025
New Zealand
180/5 (20 ov)
India
181/6 (19.5 ov)
India won by 4 wickets

Asia Cup: 'भारतीय टीम बेहद मजबूत है', कोचिंग स्टाफ के इस पूर्व सदस्य ने भारत को बताया खिताब का दावेदार

Fri, 12 Sep 2025 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 12 Sep 2025 05:19 PM IST
सार

नायर का मानना है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को हराना मुश्किल होगा। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर नौ विकेट से शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Former India assistant coach Abhishek Nayar feels India are overwhelming favourites to win the Asia Cup 2025
भारतीय टीम - फोटो : BCCI-X

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर का मानना है कि विश्व चैंपियन भारत एशिया कप 2025 जीतने का प्रबल दावेदार है। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर नौ विकेट से शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। भारत ने गेंद शेष रहते हुए अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, क्योंकि उसने अपने विरोधियों को 57 के मामूली स्कोर पर आउट करने के बाद केवल 4.3 ओवर में जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

संतुलित नजर आ रही है टीम 
इस जीत ने भारत को एशिया कप में शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके खाते में दो अंक और उसका नेट रन रेट +10.483 का है। भारतीय टीम संतुलित दिख रही है और रिकॉर्ड नौवां एशिया कप खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। नायर का मानना है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम को हराना मुश्किल होगा। नायर ने कहा, मैं उन्हें दावेदार नहीं कहूंगा, वे चैंपियन बनकर आ रहे हैं। जिस तरह की टीम उनके पास है और जिस तरह से वे इस फॉर्मेट में खेल रहे हैं, अगर वे यह टूर्नामेंट नहीं जीतते हैं, तो कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई के खिलाफ तीन स्पिनर के साथ उतरा भारत
एशिया कप के बाद भारत को अगले साल फरवरी में घरेलू मैदान पर अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय खिताब के बचाव से पहले 15 मैच खेलने हैं इसलिए, यह बहु-राष्ट्रीय टूर्नामेंट भारत को अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने और खिलाड़ियों को उनके कौशल और उनकी क्षमता के अनुसार परखने का सही समय देता है। भारत यूएई के खिलाफ मैच में तीन स्पिनरों और एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज ते साथ उतरा। भारत ने पहले मैच में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को मौका दिया था और यह रणनीति उसके काम आई थी। 

नायर ने कहा, हमारी टीम की मजबूती और पिछले मैच में हमारे स्पिनरों ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की मैं हमेशा यही मानता हूं कि अगर आप अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं तो चैंपियनशिप जीतना आसान हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed