फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India all-rounder Rishi Dhawan retires from domestic limited-over tournaments

Rishi Dhawan Retirement: 'कोई अफसोस नहीं...', ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवर के क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें

Mon, 06 Jan 2025 11:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 Jan 2025 11:45 AM IST
सार

ऋषि ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और विकेट लिए हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में हिमाचल प्रदेश ने 2021/22 में विजय हजारे ट्रॉफी भी जीती थी।

विज्ञापन
Former India all-rounder Rishi Dhawan retires from domestic limited-over tournaments
ऋषि धवन भारत के लिए तीन वनडे खेल चुके - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के ऑलराउंडर ऋषि धवन ने सीमित ओवर के क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा की। हालांकि, वह क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में खेलते रहेंगे। रणजी ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के इस खिलाड़ी का जलवा जारी रहेगा, लेकिन अब वह आईपीएल समेत कई अन्य घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखेंगे। ऋषि ने भारत के लिए चार मैच खेले हैं। इसमें एक टी20 और तीन वनडे मैच शामिल है। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में मौका नहीं मिला। ऋषि ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं और विकेट लिए हैं। उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उनकी कप्तानी में हिमाचल प्रदेश ने 2021/22 में विजय हजारे ट्रॉफी भी जीती थी।
विज्ञापन

Former India all-rounder Rishi Dhawan retires from domestic limited-over tournaments
ऋषि धवन - फोटो : अमर उजाला
ऋषि ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?
ऋषि ने अपने पोस्ट में लिखा- भारी मन से, हालांकि मुझे कोई पछतावा नहीं है, मैं भारतीय क्रिकेट (सीमित ओवर) से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह एक ऐसा खेल है जिसने पिछले 20 वर्षों से मेरे जीवन को परिभाषित किया है। इस खेल ने मुझे असीम आनंद और अनगिनत यादें दी हैं जो हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगी।  मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए), पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा मुझे दिए गए अवसरों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं।

ऋषि ने लिखा- विनम्र शुरुआत से लेकर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने तक, यह मेरे लिए गर्व का पल रहा है। क्रिकेट मेरा जुनून रहा है और हर सुबह जागने का कारण भी। मैं अपने सभी कोचों, गुरुओं, टीम के साथियों और सहयोगी स्टाफ को उस बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं जो आपने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार देने में दिया है जो मैं आज हूं। सभी प्रशंसकों के लिए मैं यह कहना चाहूंगा कि आप मेरे लिए इस खेल की आत्मा और खून हैं। आपका चीयर करना हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। आपने मुझ पर जो प्यार दिया है, उसे मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, क्योंकि आपका समर्थन क्रिकेट को वास्तव में विशेष बनाता है।

ऋषि ने लिखा- आखिर में मैं मेरे परिवार को धन्यवाद देना चाहूंगा। उनके बिना मेरे लिए इसमें से कुछ भी हासिल करना, जीना या सपना देखना भी संभव नहीं होता। उनके प्रति मेरे अटूट समर्थन और प्यार ने मुझे वास्तव में जीवन और क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। अब मैं अपने जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रहा हूं, मेरे अंदर इसके लिए उत्साह और प्रत्याशा है। जीतने के लिए अनगिनत चुनौतियां हैं, आगे बढ़ने के लिए नए सपने हैं और गले लगाने के लिए नए अवसर हैं। मुझे विश्वास है कि क्रिकेट द्वारा मुझमें पैदा किए गए कौशल इस अगले चरण में मेरा मार्गदर्शन करेंगे। बुलंदियों, यादों और सबसे बढ़कर दोस्ती के लिए धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Rishi Dhawan (@rishidhawan19)


विज्ञापन
विज्ञापन

Former India all-rounder Rishi Dhawan retires from domestic limited-over tournaments
ऋषि धवन - फोटो : IPL/BCCI
ऋषि ने सीमित ओवर क्रिकेट में भारत के लिए तीन वनडे में 12 रन और एक टी20 में एक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे और टी20 दोनों में एक-एक विकेट भी लिया है। ऋषि ने आईपीएल समेत सभी टी20 को मिलाकर 135 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 121.33 के स्ट्राइक रेट से 1740 रन बनाए हैं। नाबाद 72 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए। इसके अलावा उन्होंने 134 लिस्ट ए मैच भी खेले। इसमें उन्होंने 38.23 की औसत से 2906 रन बनाए। इसमें एक शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उनके नाम 118 विकेट और लिस्ट-ए क्रिकेट में 186 विकेट हैं। टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर छह विकेट और लिस्ट-ए में 27 रन देकर छह विकेट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed