फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England Fast bowler James Anderson may return in cricket as he got attention for Major League Cricket

James Anderson: अब इस लीग का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे जेम्स एंडरसन, टी20 क्रिकेट में कर सकते हैं वापसी

Tue, 17 Sep 2024 05:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

एंडरसन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था। जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो इस प्रारूप में उनका अंतिम मैच लंकाशायर के लिए 2014 में नेटवेस्ट ब्लास्ट फाइनल था। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच 2009 में खेला था।

विज्ञापन
Former England Fast bowler James Anderson may return in cricket as he got attention for Major League Cricket
जेम्स एंडरसन - फोटो : Social Media

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने का मन बना रहे हैं। टेस्ट प्रारूप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिने जाने वाले एंडरसन अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) से टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। एमएलसी की एक टीम ने 2025 सत्र के लिए एंडरसन के साथ अनुबंध करने में दिलचस्पी जताई है। 
विज्ञापन

एंडरसन ने 10 साल से नहीं खेला टी20 क्रिकेट 
एंडरसन ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था। जहां तक टी20 क्रिकेट की बात है तो इस प्रारूप में उनका अंतिम मैच लंकाशायर के लिए 2014 में नेटवेस्ट ब्लास्ट फाइनल था। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से अपना आखिरी टी20 मैच 2009 में खेला था। एक रिपोर्ट के अनुसार एंडरसन ने पिछले महीने सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए थे। इसके बाद एमएलसी की एक फ्रेंचाइजी टीम ने उनकी सेवाएं देने में दिलचस्पी दिखाई है। एंडरसन ने 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट लिए हैं। एमएलसी में खेलने पर उन्हें मोटी धनराशि मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने पिछले महीने कहा था कि क्रिकेट में अपना करियर जारी रखने के लिए वह अभी काफी फिट हैं और सीमित ओवरों की क्रिकेट में वापसी करने पर विचार कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल और ट्रैविस हेड जैसे खिलाड़ी एमएलसी के दूसरे सत्र में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed