{"_id":"61896e87d9c3b531b96fd255","slug":"former-england-cricketer-nasser-hussain-s-opinion-india-does-not-play-well-in-icc-tournaments-lack-of-alternative-planning-and-wrong-selection-are-also-to-blame","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिर हुसैन की राय: भारत आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेलता, वैकल्पिक योजना का रहा अभाव और गलत चयन भी दोषी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नासिर हुसैन की राय: भारत आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा नहीं खेलता, वैकल्पिक योजना का रहा अभाव और गलत चयन भी दोषी
Tue, 09 Nov 2021 12:08 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:08 AM IST
सार
भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैच गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम यूएई में चल रहे टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
नासिर हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि भारत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं में स्वच्छंद होकर नहीं खेलता तथा वैकल्पिक योजना का अभाव और चयन से जुड़े मुद्दे टी-20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने के मुख्य कारण रहे।
भारत को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैच गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और टीम यूएई में चल रहे टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। हुसैन ने कहा- आपको मैदान पर उतरकर खुद को अभिव्यक्त करना होगा। भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है। यह एकमात्र चीज हो सकती है जिससे भारत आईसीसी प्रतियोगिताओं में आगे नहीं बढ़ पाता। भारत को जिस तरह से स्वच्छंद होकर क्रिकेट खेलनी चाहिए, वे वैसी क्रिकेट नहीं खेलते क्योंकि वे काफी प्रतिभाशाली हैं।
भारत को अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वह अगले मैच में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया था। न्यूजीलैंड की रविवार को अफगानिस्तान पर जीत से भारत सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया था।
विज्ञापन
हुसैन ने कहा- मैंने उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना था। उन्होंने यहां आईपीएल खेला था और उनकी टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं। उन्हें पहले मैच में ही झटका लगा। शाहीन अफरीदी ने पावरप्ले में जिस तरह से गेंदबाजी की। उनकी जिन दो गेंदों पर रोहित (शर्मा) और (केएल) राहुल आउट हुए, उन पर कई दिग्गज बल्लेबाज आउट हो सकते थे। कभी-कभी भारतीय टीम के साथ ऐसी समस्या होती है। उनके शीर्ष क्रम में इतने अच्छे बल्लेबाज हैं कि उनके मध्यक्रम को बहुत अधिक मौका नहीं मिलता और अचानक आपको वैकल्पिक योजना की जरूरत पड़ती है जो वहां नहीं होती है।
हार्दिक के गेंदबाजी न करने से बिगड़ा संतुलन
उन्होंने कहा कि हार्दिक पंड्या को केवल बल्लेबाज के रूप में उतारने से टीम का संतुलन प्रभावित हुआ। मैं भारत को एक बहुत ही प्रतिभाशाली टीम मानता हूं लेकिन कभी-कभी चयन के लिहाज से हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी का सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलना टीम के संतुलन को बदल देता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित और राहुल से पारी का आगाज नहीं करवाना सही फैसला नहीं था। हुसैन ने कहा, ‘मैं कभी रोहित शर्मा और केएल राहुल को अलग नहीं करता। वे विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ युवा ईशान किशन को राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने भेजा गया था जबकि रोहित तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।