{"_id":"682b273899b51fb9320ba60f","slug":"former-england-cricketer-moeen-ali-has-revealed-that-his-parents-were-stranded-in-pok-during-indo-pak-conflict-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan Tension: तनाव के दौरान पीओके में थे मोईन अली के माता-पिता, केकेआर के खिलाड़ी ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
India-Pakistan Tension: तनाव के दौरान पीओके में थे मोईन अली के माता-पिता, केकेआर के खिलाड़ी ने किया खुलासा
Mon, 19 May 2025 06:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 19 May 2025 06:12 PM IST
सार
आईपीएल के शेष मुकाबले अब शुरू हो चुके हैं, लेकिन मोईन निजी कारणों का हवाला देकर इसके लिए भारत नहीं लौटे हैं। मोईन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उसी दिन उड़ान पकड़ने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने खुलासा करते हुए बताया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में तनाव के दौरान उनके माता-पिता पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में थे। मोईन भारत में आईपीएल 2025 में हिस्सा ले रहे थे और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते आईपीएल का मौजूदा सीजन एक सप्ताह के लिए स्थगित हो गया था।
आईपीएल के शेष मुकाबलों के लिए नहीं लौटे मोईन
आईपीएल के शेष मुकाबले अब शुरू हो चुके हैं, लेकिन मोईन निजी कारणों का हवाला देकर इसके लिए भारत नहीं लौटे हैं। मोईन ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उसी दिन उड़ान पकड़ने में सफल रहे, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। मोईन ने एक पॉडकास्ट में कहा, मेरे माता-पिता उस समय पीओके में थे। फिर वे उस दिन वास्तव में एकमात्र उड़ान भरने में कामयाब रहे। मुझे खुशी है कि वे बाहर निकल गए, लेकिन यह डरावना था।
मोईन ने उस दौरान के अपने अनुभव के बारे में भी बताया तथा अपने परिवार के साथ सुरक्षित भारत छोड़ने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, जाहिर है कि कश्मीर में हमले हुए थे। कुछ ही समय में, चीजें तेजी से बढ़ने लगी। ऐसा लगा कि हम युद्ध के बीच में हैं, लेकिन जाहिर है कि हमने कुछ भी नहीं सुना। अचानक आप देश से बाहर निकलने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं और बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका परिवार ठीक है। लोग आपके बारे में घर पर चिंतित हैं और बस यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वे भी सहज हों।