फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England Cricketer David Lloyd says Team Indian Would not be threatening ahead of T20 World cup

T20 World cup: 'भारतीय टीम खतरनाक नहीं', इंग्लैंड के इस पूर्व खिलाड़ी ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

Thu, 23 May 2024 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 23 May 2024 04:37 PM IST
सार

भारत का 2013 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और टीम लंबे समय से खिताब नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम लगातार नॉकआउट दौर में पहुंच रही है, लेकिन विजेता बनने से चूक जा रही है।

विज्ञापन
Former England Cricketer David Lloyd says Team Indian Would not be threatening ahead of T20 World cup
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : IPL/BCCI/ICC/PTI/CricketWorldCup

विस्तार

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और सभी टीमों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। भारतीय टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। हमेशा की तरह टीम इंडिया एक बार फिर मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड की राय भारत को लेकर अलग है। उनका कहना है कि भारतीय टीम का टूर्नामेंट में कुछ खास प्रभाव नहीं रहेगा क्योंकि इस टीम को सब पढ़ चुके हैं और यह टीम अब खतरनाक नहीं है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम अमेरिका और वेस्टइंडीज में दो जून से होने वाले टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल है और पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का 2013 के बाद से आईसीसी टूर्नामेंट में रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है और टीम लंबे समय से खिताब नहीं जीत सकी है। भारतीय टीम लगातार नॉकआउट दौर में पहुंच रही है, लेकिन विजेता बनने से चूक जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत अब पूर्वानुमानित टीम है'
लॉयड ने कहा, भारत अब पूर्वानुमानित टीम बन गई है। मुझे लगता है विपक्षी टीम को प्रतिभा स्वीकार करनी चाहिए। भारत को पास अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन वे गेंद या बल्ले से जोखिम नहीं लेते। हां, अपने दिन ये टीम काफी अच्छी है, लेकिन भारतीय टीम खतरनाक नहीं है। 
विज्ञापन

चयनकर्ताओं ने जताया था रोहित-कोहली पर भरोसा
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को लेकर काफी चर्चा हो रही थी, लेकिन एक बार फिर चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और इन्हें टीम में शामिल किया। वहीं, युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को रिजर्व में जगह दी। रोहित 2022 टी20 विश्व कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने छह पारियों में 116 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 106.42 का रहा था। उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। दूसरी तरफ, कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर भी लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। 35 वर्षीय कोहली ने आईपीएल 2024 के पहले चरण में धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन बाद में तेजी से खेलते हुए आलोचकों का मुंह बंद किया। भारतीय टीम ने 2007 में पहले टी20 विश्व कप का खिताब जीता था और तब से टीम अब तक कभी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed