{"_id":"6a3e93f000d0b9c974012f3f","slug":"former-england-captain-michael-vaughan-surprised-by-vaibhav-sooryavanshi-wait-for-international-debut-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE: वैभव को पहले टी20 में नहीं उतारने पर हैरान हुआ इंग्लैंड का ये पूर्व कप्तान, फैसले पर जताई आपत्ति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs IRE: वैभव को पहले टी20 में नहीं उतारने पर हैरान हुआ इंग्लैंड का ये पूर्व कप्तान, फैसले पर जताई आपत्ति
Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:30 PM IST
सार
भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस फैसले पर हैरानी जताई है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं दिया। भारत ने इस मैच के लिए वैभव को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन इस फैसले से हैरान नजर आए और उन्होंने सोशल मीडिया पर हैरानी जताई। हालांकि, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव को नहीं उतारने का फैसले का कारण बताया था।
विज्ञापन
वैभव को मौका नहीं देने पर क्या बोले थे श्रेयस?
श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में इंडिया ए के लिए एक शानदार मैच जिताऊ पारी खेलने के कुछ ही दिनों बाद सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर काफी उम्मीदें जताई जा रही थीं। हालांकि, भारत के नए टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ कर दिया है कि इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को अपने मौके के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मैच से पहले जब श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से नहीं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन जाहिर है कि हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास बहुत अनुभव है और जिन्होंने हाल की कुछ सीरीज में भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए हम उन ज्यादातर खिलाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं जिन्होंने पूरे सीजन में जबरदस्त खेल दिखाया है। भारत को अभी कई मैच खेलने हैं। जब समय आएगा, तब वैभव को मौका दिया जाएगा। फिलहाल हम इस मैच में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रहे हैं।
भारतीय टीम प्रबंधन के इस फैसले ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को हैरान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, विश्वास नहीं हो रहा कि भारत ने वैभव सूर्यवंशी को टीम में नहीं चुना गया जो इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी हैं।

Can’t believe India haven’t picked Vaibhav Sooryavanshi .. the best T20 player at the moment in the World .. #India
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) June 26, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
आयरलैंड की पारी
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत में सधी हुई गेंदबाजी की, लेकिन पहले मुकाबले में आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से हर्षित राणा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 57 रन दिए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि शिवम दुबे को एक सफलता मिली। आयरलैंड के कप्तान लोर्कान टकर ने 36 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उन्हें गेराथ डेलानी (32 गेंद में में 49 रन) के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज का अच्छा साथ नहीं मिला।