फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former england captain michael vaughan says simple solution for complete ipl 2021 matches

आईपीएल 2021: लीग के बाकी मैचों के आयोजन पर सस्पेंस, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बोले- यह बहुत सिंपल..

Sun, 23 May 2021 02:38 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 May 2021 02:38 PM IST
सार

कोरोना संकट को देखते हुए आईपीएल मैचों को बीच में ही स्थगित कर दिया गया। हालांकि बीसीसीआई जल्द ही बाकी बचे मैचों को कराने की तैयारी में जुटी है, लेकिन कहां और कैसे हो इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
Former england captain michael vaughan says simple solution for complete ipl 2021 matches
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल 2021 को मई महीने की शुरुआत में स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि बाकी बचे मच जल्द ही कराए जाएंगे, लेकिन बीसीसीआई के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि वह इस टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों को कहां और कैसे कराए। क्योंकि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में बोर्ड के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस संकट के बीच  इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक सुझाव दिया है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन करना बहुत आसान है। 

विज्ञापन


माइकल वॉन ने ट्वीट के जरिए सुझाव देते हुए कहा, 'आसान उपाय...भारत के खिलाफ पहला टेस्ट एक हफ्ता पहले कराया जाए, ऐसे में इंग्लैंड का कोई टेस्ट खिलाड़ी 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट नहीं खेलेगा और फिर वहां भारत के टेस्ट खिलाड़ी उनकी जगह ले सकते हैं। इसके बाद आईपीएल 2021 के बाकी बचे टूर्नामेंट भी पूरा किया जा सकेगा। सबके लिए अच्छी डील होगी।'
विज्ञापन


जुलाई में भारत-इंग्लैंड के बीच मैच
हालांकि बाकी बचे मैचों को लेकर पहले से अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इसका आयोजन इंग्लैंड में हो सकता है। अगस्त में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद यहां पर आईपीएल टूर्नामेंट हो सकता है। हालांकि इसको लेकर दोनों क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मई को बीसीसीआई की स्पेशल मीटिंग 
सबकी निगाहें आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के आयोजन को लेकर 29 मई को होने वाली स्पेशल जनरल मीटिंग पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दिन तारीख और जगह की घोषणा की जा सकती है।  आईपीएल 2021 के अभी 31 और मैच खेले जाने बाकी हैं। 29 मैच खेले जा चुके हैं । पिछले दिनों बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि टूर्नामेंट स्थगित किया गया है, न की रद्द। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed