दुखद: नहीं रहे इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज माइक हैंड्रिक, 72 साल की उम्र में निधन
- इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइक हैंड्रिक का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज माइक हैंड्रिक का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इंग्लैंड के लिए 52 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैंड्रिक ने साल 1973 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं, उन्होंने 1981 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। इंग्लैंड के लिए 30 टेस्ट और 22 वन-डे खेलने वाले हैंड्रिक का घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन रहा था। उन्होंने डर्बीशायर के लिए 700 से अधिक विकेट लिए और अपने क्लब को 1981 की नेटवेस्ट ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वह 13 साल तक डर्बीशायर के साथ रहे।
वहीं, करियर के आखिरी पड़ाव में वह ट्रेंट ब्रिज के साथ जुड़ गए। इस दौरान उन्होंने 34 प्रथम श्रेणी मैचों में 16.81 की औसत से 100 विकेट लिए। चोट ने उनके करियर को समाप्त कर दिया। 90 के दशक की शुरुआत में उन्होंने आयरलैंड, स्कॉटलैंड और डर्बीशायर के कोचिंग स्टाफ के तौर पर काम किया। इससे पहले उन्होंने क्रिकेट मैनेजर के रूप में कुछ समय बिताया। बाद में फिर गेंदबाजी कोच के रूप में डर्बीशायर लौट आए।
बता दें कि हैंड्रिक ने लिस्ट ए के 226 मैचों में 297 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, भारत के खिलाफ हैंड्रिक का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ ही 1974 में मैनचेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। भारत के खिलाफ खेले सात टेस्ट मैचों में हैंड्रिक ने 16 की औसत से 26 विकेट लिए थे। हैंड्रिक के निधन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शोक जताया है। बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, 'हैंड्रिक के निधन की खबर से बोर्ड आहत है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है।'
The ECB is sad to learn of the death of former @DerbyshireCCC, @TrentBridge and England international Mike Hendrick.
Our thoughts at this time are with his family and friends. pic.twitter.com/Ajpi3JaVld — England and Wales Cricket Board (@ECB_cricket) July 27, 2021