फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former cricketer Kirti Azad wife poonam azad died on monday star tweeted and gave information

Kirti Azad: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज की पत्नी ने दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 02 Sep 2024 04:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Sep 2024 04:40 PM IST
सार

1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम भी राजनीति में काफी सक्रिय थीं। संगम विहार विधानसाभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उन्हें 2020 के चुनावों में उतारा था। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली।

विज्ञापन
Former cricketer Kirti Azad wife poonam azad died on monday star tweeted and gave information
कीर्ति आजाद - फोटो : @KirtiAzaad

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनकी पत्नी पूनम का निधन हो गया। दिग्गज ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने सोमवार को दो पोस्ट किए जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने आज दोपहर 12:40 बजे दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

आजाद ने दी बड़ी जानकारी
आजाद ने लिखा- मेरी पत्नी पूनम अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दोपहर 12:40 बजे वह स्वर्ग सिधार गईं। आप सभी का श्रद्धांजलि देने के लिए धन्यवाद। इस पोस्ट के कुछ देर बाद आजाद ने एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी का अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा। दिग्गज ने लिखा- शाम चार बजे दामोदर घाटी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुर्गापुर में उन्हें यह जगह बेहद पसंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति में सक्रिय थीं पूनम
1983 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम भी राजनीति में काफी सक्रिय थीं। संगम विहार विधानसाभा क्षेत्र से कांग्रेस ने उन्हें 2020 के चुनावों में उतारा था। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली। साल 2016 में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामना थामा था। इससे पहले वह भाजपा में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed