{"_id":"5fd795488ebc3e3b884c96ef","slug":"former-cricketer-kirti-azad-applied-for-the-post-of-state-selector-for-delhi-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दिल्ली टीम के चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दिल्ली टीम के चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन
Mon, 14 Dec 2020 10:10 PM IST
संजीव कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति आजाद
- फोटो : पीटीआई
वर्ष 1983 में भारत की विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे कीर्ति आजाद ने पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी के निवेदन पर दिल्ली क्रिकेट टीम (डीडीसीएस) के चयनकर्ता पद के लिए आवेदन किया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के लिए ऊपरी आयु सीमा 60 वर्ष कर दी थी लेकिन यह देखना होगा कि दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के लिए क्या कोई अलग मानदंड हैं।
विज्ञापन
आजाद ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अपना आवेदन राज्य की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को भेजा है, जिसके प्रमुख भारत और दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी अतुल वासन हैं। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे ‘कप्तान’ बिशन सिंह बेदी और बहुत सारे क्रिकेट प्रशंसकों ने इस बारे में पूछा था कि क्या मैं दिल्ली क्रिकेट के गौरव के दिनों को वापस ला सकता हूं।
विज्ञापन
अरुण जेटली के साथ हुआ था मतभेद
जब अरुण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष थे तब आजाद के उनके साथ मतभेद थे। हालांकि यह नहीं मानते कि नए अध्यक्ष रोहन जेटली के साथ काम करने में उन्हें कोई परेशानी होगी। रोहन भाजपा के पूर्व दिग्गज अरूण जेटली के बेटे है।
विज्ञापन
भारत के लिए सात टेस्ट और 25 एकदिवसीय खेलने वाले 61 साल के इस पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि जेटली के साथ मेरा कोई बड़ा विवाद नहीं था। हां, हम कुछ मुद्दों पर सहमत नहीं हो सकते थे और मैं उसे लेकर काफी मुखर था। जहां तक रोहन की बात है, मैं उसे बेटे की तरह मानता हूं।
उन्होंने कहा कि रोहन एक युवा है और उसके पास नए विचार हैं। मैं पुराने गड़े मुद्दों को खोदने में विश्वास नहीं करता। आइए, दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिए मिलकर काम करें