{"_id":"61b5b4c7d4515f5f7128e347","slug":"former-cricketer-gautam-gambhir-reacts-to-rohit-sharma-named-odi-captain-said-indian-cricket-in-safe-hands-especially-in-white-ball-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तानी: बीसीसीआई के फैसले से सहमत हैं गौतम गंभीर कहा- सुरक्षित हाथों में है भारत का सफेद गेंद क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तानी: बीसीसीआई के फैसले से सहमत हैं गौतम गंभीर कहा- सुरक्षित हाथों में है भारत का सफेद गेंद क्रिकेट
Sun, 12 Dec 2021 02:07 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:07 PM IST
सार
विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बयान दिया है। उन्होंने बीसीसीआई के फैसले से सहमति जताते हुए कहा कि भारत का सफेद गेंद क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते बुधवार को विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रहित शर्मा को कमान सौंपी। इस प्रकार इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे से पहले रोहित शर्मा ने वनडे और टी-20 के पूर्णकालिक कप्तान बन गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के दौरान रोहित शर्मा भारत की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस दौरान टीम इंडिया तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
टी-20 और वनडे में अलग-अलग कप्तानों के पक्ष में नहीं सिलेक्टर्स
बीसीसीआई द्वारा विराट को कप्तानी से हटाने के बाद इस मामले पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। टी-20 क्रिकेट विश्व कप से पहले विराट ने कहा था कि वह इस वर्ल्ड कप के बाद टी-20 से कप्तानी छोड़ देंगे वनडे और टेस्ट में जारी रखेंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि चयनकर्ता सफेद गेंद क्रिकेट में अलग-अलग दो कप्तानों के पक्ष में नहीं थे। बोर्ड के इस फैसले पर अब पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी राय दी है। उन्होंने जोर देकर कहा, बीसीसीआई ने सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों में रोहित को कप्तान बनाने के लिए सही फैसला किया है।
विज्ञापन
बीसीसीआई का फैसला सही
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है कि अब हमारे पास दो कप्तान हैं, एक लाल गेंद क्रिकेट में और एक सफेद गेंद क्रिकेट में, इसलिए रोहित को सफेद गेंद क्रिकेट को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, चाहे वह टी 20 प्रारूप हो या एकदिवसीय प्रारूप। उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए वास्तव में बेहतर करेंगे, साथ ही भारतीय क्रिकेट बहुत सुरक्षित हाथों में है, खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट। गंभीर ने आगे कहा कि रोहित अन्य कप्तानों की तुलना में कुछ सही कर रहे होंगे, वह अपनी कप्तानी में पांच बार मुंबई को आईपीएल खिताब जिता चुके हैं।
विज्ञापन