फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former coach Gary Kirsten says Credit to Duncan Fletcher for Handling team Indias Transition Well 

गैरी कर्स्टन ने कहा, टीम इंडिया को सफल बनाने के लिए इस दिग्गज को दिया जाए क्रेडिट

Sun, 22 Apr 2018 06:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Apr 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
former coach Gary Kirsten says Credit to Duncan Fletcher for Handling team Indias Transition Well 
गैरी कर्स्टन

एक समय टीम इंडिया के सबसे सफलतम कोच रहे गैरी कर्स्टन का मानना है कि उनके उत्तराधिकारी डंकन फ्लेचर को भारतीय टीम के खिलाड़ियों में सामंजस्य बैठाने का पूरा श्रेय दिया जाना चाहिए।गौरतलब है कि गैरी कर्स्टन की देख रेख में ही टीम इंडिया 28 साल बाद 2011 में वर्ल्ड कप जीती थी। वर्ल्ड कप के बाद कर्स्टन की जगह फ्लेचर टीम इंडिया के कोच नियुक्त हुए थे। उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और जहीर खान अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी 'पीटीआई' से बातचीत में कर्स्टन ने कहा, ‘मुझे लगता है डंकन फ्लेचर और महेंद्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियों के खेल में बदलाव लाने के लिए ऐसा माहौल बनाया, जिससे उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट की चुनौतियों से निपटने का फायदा मिला।आम तौर पर आंकड़ों किसी की सफलता का पैमाना होते हैं, लेकिन कर्स्टन को लगता है कि बहुत सारी चीजें पीछे छूट जाती हैं। हर किसी के कोचिंग का तरीका अलग होता है और जरूरी नहीं की हर माहौल में कोई सहज रहे।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि, आमतौर पर कोच की सफलता का आकलन टीम के प्रदर्शन से होता है, लेकिन उससे बड़ी चीज यह है कि खिलाड़ी पर कोच का कितना प्रभाव पड़ता है। बता दें कि कर्स्टन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच रहे। वहीं, आईपीएल के इस सीजन में वो आरसीबी के बैटिंग कंसल्टेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed