{"_id":"60b1d00b8ebc3ef7893abde9","slug":"former-chief-selector-kiran-more-claimed-that-rohit-sharma-would-be-the-next-captain-of-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बयान: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर ने कहा- रोहित शर्मा हो सकते हैं अगले कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बड़ा बयान: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सेलेक्टर ने कहा- रोहित शर्मा हो सकते हैं अगले कप्तान
Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
Tanuja Yadav
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 29 May 2021 10:54 AM IST
सार
पूर्व मुख्य सेलेक्टर किरण मोरे का कहना है कि रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जा सकता है। उनके पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर @imkuldeep18
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य सेलेक्टर किरण मोरे ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। किरण मोरे ने कहा कि रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जा सकता है। पूर्व विकेटकीपर किरन मोरे ने इशारा किया कि टेस्ट और सीमित ओवरों में अलग-अलग कप्तान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली के बोझ कम करने के लिए अलग-अलग फॉर्मेट के अलग-अलग कप्तान बनाए जाने पर कई दिग्गज अपनी राय रख चुके हैं। किरण मोरे ने कहा कि टीम इंडिया के टाइट शेड्यूल को देखते हुए भारत अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अगल कप्तान के फॉर्मूले पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
किरण मोरे ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में निखरने वाले विराट कोहली एक चालाक कप्तान हैं लेकिन किसी एक के लिए तीनों फॉर्मेट में बेहतर प्रदर्शन करना संभव नहीं है। मोरे ने आगे कहा कि विराट कोहली को इस पर विचार करना होगा कि वनडे और टी-20 में वह कितने समय तक कप्तानी कर सकते हैं
विज्ञापन
बता दें कि टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर हैं और वहां इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप का मुकाबला खेलेगी खेलेगी। इसमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टीम इंडिया दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। बता दें कि रोहित शर्मा को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है।
रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कत्पान हैं और उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन भी बनाया है। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए दस वनडे और 19 टी-20 मैचों की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने आठ वनडे और 14 टी-20 मैचों में जीत हासिल की है।