फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Captain Paul Collingwood appointed as interim head coach of england cricket board for west indies test series

Paul Collingwood: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को मिली अहम जिम्मेदारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बनाए गए अंतरिम कोच

Mon, 07 Feb 2022 06:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 07 Feb 2022 06:36 PM IST
सार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड को अपना अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। 45 वर्षीय कॉलिंगवुड वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम के कोच रहेंगे।

विज्ञापन
Former Captain Paul Collingwood appointed as interim head coach of england cricket board for west indies test series
पॉल कॉलिंगवुड - फोटो : file pic

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान पॉल कॉलिंगवुड को अपना अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया है। 45 वर्षीय कॉलिंगवुड वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम के कोच रहेंगे। इंग्लैंड की टीम ने जनवरी के महीने में विंडीज में वनडे और टी-20 सीरीज खेली थी और उस वक्त भी कॉलिंगवुड ही अंतरिम कोच के पद पर थे। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशेज सीरीज में 0-4 से मिली शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को पद से हटा दिया था। इसके बाद से कॉलिंगवुड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलिंगवुड के करियर की बात करें तो उन्होंने तीनों प्रारूप मिलाकर 301 मैच खेले और इसमें 35.47 की औसत से 9934 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 15 शतक और गेंदबाजी में 144 विकेट झटके। साल 2010 में कॉलिंगवुड की कप्तानी में इंग्लैंड ने पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट पर कब्जा किया था। तब इंग्लैंड ने इस साल टी-20 विश्व कप अपने नाम किया। 


“मैंने (कप्तान) जो रूट और (उप-कप्तान) बेन स्टोक्स से बात की है और दोनों इस नए चरण में टीम को आगे ले जाने के लिए उत्साहित और भावुक हैं। हालांकि वे जानते हैं कि यह आसान नहीं होगा, लेकिन टीम को मजबूत बनाने के लिए उनमें कुछ अलग करने की इच्छा और है।"

इंग्लैंड की टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी। इसमें पहला टेस्ट 1 मार्च से एंटीगुआ में शुरू खेला जाएगा जिसके लिए टीम की घोषणा सप्ताह के अंत में की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed