{"_id":"67bad6df8b441df28507abeb","slug":"former-australian-cricketer-ian-chappell-announces-retirement-from-journalism-after-five-decades-know-details-2025-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ian Chappell: पूर्व कप्तान इयान चैपल ने पत्रकारिता को कहा अलविदा, अंतिम लेख में सचिन तेंदुलकर का जिक्र किया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ian Chappell: पूर्व कप्तान इयान चैपल ने पत्रकारिता को कहा अलविदा, अंतिम लेख में सचिन तेंदुलकर का जिक्र किया
Sun, 23 Feb 2025 01:36 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:36 PM IST
सार
चैपल ने कहा- मैं 50 से अधिक वर्षों से लिख रहा हूं, लेकिन अब विदाई का समय आ गया है और यह मेरा आखिरी कॉलम होगा। पत्रकारिता को अलविदा कहना भी क्रिकेट के समान ही है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिए यह सही समय है।
विज्ञापन
इयान चैपल
- फोटो : ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर इयान चैपल ने रविवार को अपना आखिरी कॉलम लिखकर अपने पांच दशक से अधिक समय तक चले पत्रकारिता करियर को अलविदा कह दिया। 81 वर्षीय क्रिकेटर ने ईएसपीएनक्रिकइनफो के लिए अपने आखिरी कॉलम में उन कुछ बेहतरीन पलों का जिक्र किया। इनमें 1998 के चेन्नई टेस्ट में सचिन तेंदुलकर और स्पिन के जादूगर दिवंगत शेन वार्न के बीच शानदार मुकाबला और कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos
चैपल ने आखिरी लेख में किया सचिन का जिक्र
चैपल ने लिखा- लिखते हुए आनंद के कई पल आए, विशेष रूप से सचिन तेंदुलकर का चेन्नई में शेन वार्न से मुकाबला करना। अन्य मुख्य आकर्षणों में ब्रायन लारा की प्रतिभा, रिकी पोंटिंग की आक्रामकता और कोलकाता में वीवीएस लक्ष्मण की 281 रन की कलात्मक पारी के बारे में लिखना शामिल है।

'यह मेरा आखिरी कॉलम है'
चैपल ने हालांकि महसूस किया कि अब कलम को नीचे रखने और कंप्यूटर को पैक करने का सही समय आ गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से संन्यास लेना उतना ही भावनात्मक है जितना कि क्रिकेट को अलविदा कहना। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 75 टेस्ट में 5345 रन बनाने वाले चैपल ने कहा, मैं 50 से अधिक वर्षों से लिख रहा हूं, लेकिन अब विदाई का समय आ गया है और यह मेरा आखिरी कॉलम होगा। पत्रकारिता को अलविदा कहना भी क्रिकेट के समान ही है लेकिन मैं जानता हूं कि इसके लिए यह सही समय है। जब मैं क्रिकेट खेलता था तो मैंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिची बेनो से पूछा था कि क्या संन्यास लेने का फैसला बहुत मुश्किल होता है तो उन्होंने कहा था, नहीं इयान यह फैसला करना आसान है। आपको सही समय पर पता चल जाएगा।

चैपल ने कहा कि उनके कॉलम पर अमेरिकी खेल लेखक वाल्टर वेलेस्ले रेड स्मिथ का काफी प्रभाव रहा। उन्होंने कहा, मेरे लेखन पर पुलित्जर-विजेता लेखक रेड स्मिथ का काफी प्रभाव रहा। वह हमेशा सही वर्णनात्मक शब्द के लिए प्रयासरत रहते थे।