फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australian allrounder Graeme Watson dies at age of 75

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग

Sat, 25 Apr 2020 02:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 25 Apr 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Former Australian allrounder Graeme Watson dies at age of 75
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन आखिरकार मौत को मात नहीं दे पाए। लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। मध्यक्रम बल्लेबाज के साथ-साथ मीडियम पेसर रहे वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1967 से लेकर 1972 तक पांच टेस्ट मैच खेले। 1972 में उन्होंने दो एकदिवसीय मैचों में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन


विक्टोरिया के लिए अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले ग्रीम वॉटसन को पहली बार 1966-67 के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर डग वॉल्टर के रिप्लेसमेंट के रूप में जगह मिली थी। केपटाउन में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने डेब्यू किया। पहली पारी में 50 रन बनाए। अगले मैच में चोटिल होकर बाहर होना पड़ा। 
विज्ञापन


जोहांसबर्ग में खेले गए चौथे टेस्ट में वापसी की, जहां उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 67 रन देकर दो विकेट लिए। अपने पूरे करियर में इंजरी से जूझने वाले वॉटसन एक मैच के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जब टोनी ग्रेग की जानलेवा बीमर सीधे उनके नाक पर जा लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलबर्न में 1971-72 के दौरान खेली गई रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड सीरीज में हुए इस हादसे के बाद डॉक्टर्स ने वॉटसन को हमेशा के लिए क्रिकेट छोड़ने की सलाह दी थी, लेकिन छह हफ्ते बाद ही वह इंग्लैंड जाने वाली टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी दो टेस्ट मैच खेले।


1971-72 में वॉटसन पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में बस गए, जहां उन्होंने शेफील्ड शिल्ड ट्रॉफी के 1971-72, 1972-73 और 1974-75 के सीजन में जमकर जौहर दिखाया। 107 प्रथमश्रेणी क्रिकेट मैच खेलने वाले ग्रीम वॉटसन को भावभीनी श्रद्धांजलि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed