फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia captain Ricky Ponting says he Didn't think India could win the first Test in Perth

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को अब तक हजम नहीं हो रही पर्थ टेस्ट में भारत की जीत, पोंटिंग को नहीं था भरोसा

Thu, 28 Nov 2024 05:52 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:52 PM IST
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अगला मुकाबला एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह पिंक टेस्ट मैच होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम शनिवार से कैनबरा में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।

विज्ञापन
Former Australia captain Ricky Ponting says he Didn't think India could win the first Test in Perth
रिकी पोंटिंग - फोटो : twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगा। भारत ने हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कंगारू टीम को 295 रनों से हराकर जीत दर्ज की थी और पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी, लेकिन दमदार गेंदबाजी से वापसी करने में सफल रही थी। 
विज्ञापन

पोंटिंग ने भारत की पहली पारी में वापसी में मदद करने के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और नितीश रेड्डी के प्रयासों की सराहना की। पोंटिंग ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, ऑस्ट्रेलिया करीब 300 रन के अंतर से हारी, इसलिए वे काफी निराश होंगे। पहले दिन जब भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, मैंने कहा कि बल्लेबाजी ही करना चाहिए। यहां चार टेस्ट मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने चारों मैच जीते हैं। स्टेट्स क्या कहते हैं, आप उसके खिलाफ नहीं जा सकते। हालांकि, भारतीय पारी 150 रन पर ऑलआउट हो गई थी। उनके पास बेहतर गेंदबाजी करने का मौका था और बुमराह-सिराज ने उन परिस्थितियों में शानदार गेंदबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने साथ ही बताया कि उन्होंने उम्मीद नहीं जताई थी कि भारत पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज कर सकेगा। उन्होंने कहा, आपको उन्हें श्रेय देना होगा। मैं इस बात को स्वीकार करता हूं कि मुझे नहीं लगा था कि भारत पहला मुकाबला जीत पाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि भारतीय टीम अपने घर की तुलना में विदेश में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करती है। अब वे विदेशी जमीन पर ज्यादा बेहतर हो गए हैं और यह बात पर्थ टेस्ट में साबित हुई। 
 
विज्ञापन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का अगला मुकाबला एडिलेड में छह दिसंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह पिंक टेस्ट मैच होगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम शनिवार से कैनबरा में प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। पिछली बार भारत का एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed