{"_id":"66c49d4926c298136806ab6b","slug":"former-australia-captain-ricky-ponting-say-jasprit-bumrah-best-multi-format-bowler-for-the-last-five-six-years-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC: रिकी पोंटिंग के अनुसार पिछले पांच-छह वर्षों में यह गेंदबाज है सर्वश्रेष्ठ, इस भारतीय का लिया नाम ; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC: रिकी पोंटिंग के अनुसार पिछले पांच-छह वर्षों में यह गेंदबाज है सर्वश्रेष्ठ, इस भारतीय का लिया नाम ; जानें
Tue, 20 Aug 2024 07:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:13 PM IST
सार
पोंटिंग ने कहा कि बुमराह के लंबे समय तक खेलने को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन उन्होंने हमेशा चोटों से उबरकर मजबूत वापसी की है। मालूम हो कि बुमराह ने इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
रिकी पोंटिंग
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पिछले पांच या छह वर्षों में कई प्रारूपों में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। पोंटिंग ने कहा कि बुमराह के लंबे समय तक खेलने को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं लेकिन उन्होंने हमेशा चोटों से उबरकर मजबूत वापसी की है। मालूम हो कि बुमराह ने इस साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेले गए टी20 विश्व कप में प्रभावी प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
पोंटिंग ने बुमराह को सराहा
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यु पर कहा, मैं यह लंबे समय से कहता रहा हूं कि बुमराह पिछले पांच या छह साल से विश्व क्रिकेट में शायद कई प्रारूप में खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। कुछ साल पहले जब चोटें लगी तो कुछ डर था कि क्या वह पहले जैसा प्रदर्शन कर पाएंगे? लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने वापसी करके वास्तव में बेहतर प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों के बारे में हमेशा सही जानकारी पाने का सबसे अच्छा तरीका अन्य खिलाड़ियों से पूछना है। जब आप विपक्षी बल्लेबाजों से बुमराह के बारे में बात करते हैं तो हमेशा यही जवाब होता है कि नहीं, वह एक बुरा सपना हैं! आप कभी नहीं जानते कि क्या होने वाला है। कोई गेंद स्विंग करेगी, कोई सीम होगी, वह इन स्विंग गेंदबाजी करेगा, वह आउट स्विंग गेंदबाजी करेगा।’

टी20 विश्व कप में 15 विकेट लेकर बुमराह ने भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई और पोंटिंग ने 30 वर्षीय बुमराह की जमकर तारीफ की। पोंटिंग ने कहा, अगर मैं टी20 विश्व कप में उनके प्रदर्शन को देखूं तो गति अब भी वही है, सटीकता या वह जो दे सकते हैं, उसमें कुछ भी नहीं बदला है। कौशल भी समान है। वह साल दर साल बेहतर होते जा रहे हैं। जब आपके पास वह कौशल और निरंतरता होती है जो उनके पास है, तो आप एक महान खिलाड़ी बनने जा रहे हैं। ग्लेन मैकग्रा को देखें, जेम्स एंडरसन को देखें, इन लोगों को देखें। उनका कौशल इतने लंबे समय तक कायम रहा जो उन्हें बाकी लोगों से अलग करता है।