फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia captain Ricky Ponting has predicted heavy defeat for India in Test series vs Australia

BGT: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग के बड़े बोल, भारतीय टीम के लिए की ये भविष्यवाणी, जानें

Wed, 06 Nov 2024 02:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 02:26 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया और भारत की बड़ी हार की भविष्यवाणी की।

विज्ञापन
Former Australia captain Ricky Ponting has predicted heavy defeat for India in Test series vs Australia
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : PTI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर भविष्यवाणी की है। दोनों देशों के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला पर्थ में होगा। भारतीय टीम की नजरें ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज की हैट्रिक लगाने पर टिकी होंगी। हालांकि, यह दौरा रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के लिए आसान नहीं रहेगा क्योंकि उसे हाल ही में अपने ही घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाजों की फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। भारत के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया को यह सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बताया और भारत की बड़ी हार की भविष्यवाणी की। पोंटिंग के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की यह सीरीज 3-1 से अपने नाम करेगा। 

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम पर कहा, मुझे लगता है कि भारत इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई एक मैच जीत सकता है। लेकिन मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी ज्यादा मजबूत दिख रहा है और उसके पास कुछ ज्यादा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। हम सभी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराना चुनौतीपूर्ण है, इसलिए मैं इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए 3-1 की भविष्यवाणी कर रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोंटिंग ने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति में भारत के गेंदबाजी आक्रमण में कुछ कमी है। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं। शमी चोट के कारण करीब एक साल से खेल से दूर हैं। उम्मीद थी कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी करेंगे, लेकिन भारतीय टीम में उन्हें जगह नहीं मिली। 

'भारत के लिए मैच में 20 विकेट लेना चुनौती'
शमी ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में एक खाली स्थान छोड़ दिया है। अगस्त में इस बारे में चर्चा हो रही थी कि शमी फिट हो सकेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि एक टेस्ट मैच में 20 विकेट लेना भारत के लिए बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम में जितने बल्लेबाज हैं, उसे देखते हुए वे ऑस्ट्रेलिया में अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से अहम है सीरीज 
शमी की अनुपस्थिति में प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा भारत की 18 सदस्यीय टीम में शामिल हैं। भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज भी मौजूद हैं। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो दौरों पर टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत को अगर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए क्वालिफाई करना है तो उसे ऑस्ट्रेलिया से 4-0 से सीरीज जीतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed