फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia captain Lisa Sthalekar appointed as Rajasthan Royals advisor for youth cricket

राजस्थान रायल्स ने लिसा स्थालेकर को युवा क्रिकेटरों के लिए सलाहकार नियुक्त किया

Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Jul 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
Former Australia captain Lisa Sthalekar appointed as Rajasthan Royals advisor for youth cricket
लिसा थालेकर - फोटो : social media

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रायल्स ने आस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्थालेकर को अपने जूनियर कार्यक्रम के लिए सलाहकार नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


राजस्थान रायल्स ने अक्टूबर 2018 में लड़कों के लिए रायल्स कोल्ट्स और लड़कियों के लिए रायल स्पार्क्स नाम से अपना युवा कार्यक्रम शुरू किया था। स्थालेकर चयनित खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर भी गयी थी। 
विज्ञापन


अपनी नयी भूमिका में स्थालेकर को कोल्ट्स और स्पार्क्स के लिए साल भर का कार्यक्रम तैयार करना होगा जिसमें उच्चस्तरीय शिविर और चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं शामिल हैं। वह स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन करेंगी ताकि अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी इस खेल से जुड़ सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुंबई में जन्मीं लिसा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को कप्तान रह चुकी हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप भी जीता था।  फिलहाल वो कमेंटरी भी करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed