फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former Australia batter David Warner reignites India A ball tampering controversy asks official statement

BGT: गेंद बदलने के मामले पर डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा, बोले-जल्द से जल्द दबाया मुद्दा

Wed, 06 Nov 2024 01:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 01:27 PM IST
सार

वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डरग-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है।

विज्ञापन
Former Australia batter David Warner reignites India A ball tampering controversy asks official statement
डेविड वॉर्नर - फोटो : David Warner-Facebook

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की ए टीमों के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के दौरान अंपायरों द्वारा गेंद बदलने के मामले पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को घेरा है। वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से स्पष्ट करने कहा है कि जब अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ। उन्होंने साथ ही कहा कि संचालन संस्था ने जितना जल्दी संभव हो सका उतनी जल्दी यह मामला दबा दिया। 
विज्ञापन

वार्नर ने कहा कि मामला खत्म कर दिया गया है क्योंकि भारत की सीनियर टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर आने वाली है। मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज से पहले भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच अनौपचारिक टेस्ट हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
यह मसला पिछले सप्ताह मैकॉय में खेले गए चार दिवसीय मैच के अंतिम दिन सामने आया था जब अंपायरों ने भारतीय टीम को अलग गेंद दी। अंपायर शॉन क्रेग ने गेंद पर स्क्रैच मार्क दिखने के कारण गेंद बदली थी। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी, विशेषकर ईशान किशन इस फैसले से नाखुश थे तथा इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे मूर्खतापूर्ण फैसला करार दिया था। इस पर अंपायर ने ईशान को चुनौती भी दी थी। अंपायर और भारतीय खिलाड़ियों के बीच इसे लेकर बहस भी हुई थी, लेकिन अंपायर क्रेग ने खिलाड़ियों से कहा था कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। 
विज्ञापन

वार्नर ने कहा, मेरा मानना है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को अंतिम फैसला करना है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने वाली है और इसलिए यह मामला जल्द से जल्द खत्म कर दिया गया। लेकिन अगर अंपायरों को लगता है कि कुछ हुआ है, तो मुझे यकीन है कि इस पर आगे की कार्रवाई होगी। मुझे लगता है कि अंपायरों या मैच रेफरी को इस मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इस बारे में बयान जारी कर स्पष्टीकरण देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed