{"_id":"66c480b701623f9398082896","slug":"former-australia-batter-david-warner-committed-to-full-big-bash-league-season-after-rejoining-sydney-thunder-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BBL: डेविड वॉर्नर करियर में पहली बार बिग बैश लीग टूर्नामेंट का पूरा सत्र खेलेंगे, इस टीम के लिए खेलते दिखेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BBL: डेविड वॉर्नर करियर में पहली बार बिग बैश लीग टूर्नामेंट का पूरा सत्र खेलेंगे, इस टीम के लिए खेलते दिखेंगे
Tue, 20 Aug 2024 05:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:11 PM IST
सार
वॉर्नर का टीम के साथ इससे पहले समय काफी सीमित रहा है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त रहते थे। लेकिन इस बार प्रशंसक उन्हें पूरे सत्र में खेलते देखेंगे। 37 वर्षीय वॉर्नर 2011 में बीबीएल में डेब्यू करने के साथ ही थंडर्स के लिए काफी महत्पूर्ण खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर करियर में पहली बार बिग बैश लीग (बीबीएल) का पूरा सत्र खेलने के लिए तैयार हैं। वॉर्नर ने सिडनी थंडर्स के साथ दो साल का करार किया है। वॉर्नर ने इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था जिससे उन्हें बीबीएल के 14वें सत्र में खेलने का समय मिला। वॉर्नर के पूरे सत्र में शामिल होने से थंडर्स को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
थंडर्स के लिए वॉर्नर ने खेले हैं 10 मैच
वॉर्नर का टीम के साथ इससे पहले समय काफी सीमित रहा है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त रहते थे। लेकिन इस बार प्रशंसक उन्हें पूरे सत्र में खेलते देखेंगे। 37 वर्षीय वॉर्नर 2011 में बीबीएल में डेब्यू करने के साथ ही थंडर्स के लिए काफी महत्पूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए पहला शतक जड़ा था। वॉर्नर ने थंडर्स के लिए 10 मैच खेले हैं और 135.58 के स्ट्राइक रेट और 37.62 के औसत से 301 रन बनाए हैं।
वॉर्नर का टीम के साथ इससे पहले समय काफी सीमित रहा है क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय टीम के साथ व्यस्त रहते थे। लेकिन इस बार प्रशंसक उन्हें पूरे सत्र में खेलते देखेंगे। 37 वर्षीय वॉर्नर 2011 में बीबीएल में डेब्यू करने के साथ ही थंडर्स के लिए काफी महत्पूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टीम के लिए पहला शतक जड़ा था। वॉर्नर ने थंडर्स के लिए 10 मैच खेले हैं और 135.58 के स्ट्राइक रेट और 37.62 के औसत से 301 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
The Bull is back 💪 @davidwarner31 will be back in lime green for #BBL14, and he'll be with the @ThunderBBL for the entire season! pic.twitter.com/81dDfXlPa3
— KFC Big Bash League (@BBL) August 20, 2024
फ्रेंचाइजी के साथ दोबारा करार करने पर वॉर्नर ने कहा, मैं हमेशा थंडर्स टीम का हिस्सा रहा हूं और पिछले साल मैंने टीम के माहौल का आनंद लिया। मैं एक बार फिर लड़कों के साथ जुड़ूंगा और मुझे क्रिकेट खेलना काफी पसंद है। पिछली सीजन हमारे टीम में ऐसे खिलाड़ी थे जिनके पास काफी ऊर्जा थी। हमने मैदान पर काफी मस्ती की और मैदान के बाहर हम अच्छी तरह मिलते रहे। इस साल भी हमें कुछ अच्छे क्रिकेट खेलने की उम्मीद है।
वॉर्नर के अलावा थंडर्स की टीम में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स, ओली डेविस, कैमरन बैनक्रोफ्ट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वॉर्नर ने बीबीएल के पूरे सत्र में खेलने का फैसला किया है।