{"_id":"5cb0acd3bdec22145d384c3f","slug":"floyd-reifer-will-replace-pybus-to-become-windies-cricket-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज ने बदला कोच, पायबस की जगह लेंगे फ्लायड रीफर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज ने बदला कोच, पायबस की जगह लेंगे फ्लायड रीफर
Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 12 Apr 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
फ्लॉयड रेफेर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज ने विश्व कप शुरू होने से सात सप्ताह पहले विवादों से घिरे रहने वाले कोच रिचर्ड पायबस को पद से हटा दिया। फ्लायड रीफर को नया अंतरिम कोच बनाया गया है। वहीं कर्टनी ब्राउन की जगह राबर्ट हैंस चयन समिति के अंतरिम प्रमुख होंगे। पूरी चयन समिति ही बदल दी गई है।
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा,‘‘ हैंस के रूप में हमें अपनी चयन नीति के अनुरूप काम करने वाला अंतरिम अध्यक्ष मिल गया है। हमें उम्मीद है कि रीफर के साथ वेस्टइंडीज क्रिकेट फिर नयी ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।’’
विज्ञापन
वेस्टइंडीज को विश्व कप में 31 मई को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलना है । इनपुट: भाषा