{"_id":"496f4f9e-e369-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"five-reasons-srilanka-beat-india-in-tri-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब श्रीलंका से हारे 'विराट' के वीर, हार के 5 कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब श्रीलंका से हारे 'विराट' के वीर, हार के 5 कारण
विजय जैन
Updated Wed, 03 Jul 2013 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राई सीरीज में वेस्टइंडीज के बाद अब श्रीलंका ने भी भारत को 161 रन से हरा दिया। टॉस जीतने के बावजूद भारत ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में काफी लचर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मैच में जहां एक ओर भारत की टीम से कुछ गलतियां हुई, वहीं विपक्षी टीम ने उन गलतियों को भुनाया, जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में भुगतना पड़ा।
1. टॉस बना खलनायक
किंग्स्टन में मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस ने खलनायक का काम किया।
दोनों कप्तानों विराट कोहली और ऐंजलो मेथ्यूज को यह अच्छी तरह पता था कि कैरेबियन पिचों पर पहले गेंदबाजी करना बेहतर होता है।
कारण, इसपर आसानी से रन बनाने मुश्किल होते हैं। कोहली टॉस भी जीत गए, लेकिन किस्मत ने श्रीलंका का साथ दिया।
श्रीलंकाई ओपनिंग बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम इंडिया के सामने 349 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रख दिया। नतीजन, टीम इंडिया हार गई।
गौरतलब है कि पिछले मुकाबले में टास जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ही वेस्टइंडीज की टीम ने भारतीय टीम को रोमांचक मैच में हराया था।
2. असरहीन रही भारतीय गेंदबाजी
श्रीलंका के खिलाफ हुए मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। भुवनेश्वर की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की कमान शमी अहमद को सौंपी गई।
उन्होंने भी जमकर रन लुटाए। शमी ने 10 ओवर में 68 रन दिए। उमेश यादव ने 8 ओवर में 65, इशांत ने 9 ओवर में 68, सर रविंद्र जडेजा ने 9 ओवर में 55 और अश्विन ने 10 ओवर में 66 रन लुटाए।
विज्ञापन
50 ओवर की गेंदबाजी में श्रीलंका का केवल एक विकेट गिरा।
3. श्रीलंका की ओपनिंग जोड़ी का डबल बलास्ट
भारतीय टीम की असरहीन गेंदबाजी का सबसे अधिक लाभ श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उठाया। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शतक जमाए।
माहेला जयवर्धने 107 रन बनाकर आउट हुए, जबकि उपल थरंगा के धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 174 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से पहला विकेट 213 रन पर गिरा।
213 की ओपनिंग साझेदारी ने ही श्रीलंका की जीत की नींव रख दी थी। उसके बाद कप्तान एंजेलो मेथ्यूज ने ताबड़तोड़ 44 रन बनाकर श्रीलंका को निर्धारित 50 ओवर में एक विकेट पर 348 रन के मजबूत लक्ष्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
4. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज जल्द लौटे पवैलियन
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने काफी अच्छी पारियां खेली थीं, लेकिन ट्राई सीरीज के दोनों मुकाबलों में ये जोड़ी फेल हो गई।
जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ भी ओपनिंग जोड़ी फेल रही। रोहित शर्मा मात्र 5 रन के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए।
उस समय टीम का स्कोर 4.2 ओवर में मात्र 12 रन था। वैसे भी टीम को जब अच्छी शुरुआत मिलती है, तब शेष खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा रहता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ।
5. धीमी शुरुआत और टॉप आर्डर फेल
349 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी धीमी रही। पहले 50 बनाने के लिए ही टीम इंडिया ने 14 ओवर बल्लेबाजी की।
इसी बीच रोहित शर्मा के रूप में एक विकेट भी गिर चुका था। बड़े स्कोर के दबाव को देखते हुए लंबे शॉट मारने की कोशिश में एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए।
शिखर धवन 24, दिनेश कार्तिक 22, मुरली विजय 30 और कप्तान विराट कोहली मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए। एक समय में 28 ओवर में 118 रन पर ही टीम इंडिया की आधी टीम पैवेलियन लौट चुकी थी। उसी समय टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार और वेस्टइंडीज की जीत की नींव पड़ चुकी थी।