सुनील गावस्कर निर्विवाद रूप से भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। निजी उपलब्धियों के क्षेत्र में गावस्कर, तेंदुलकर, कपिलदेव का उद्भव ये सभी आजादी के बाद के भारतीय क्रिकेट इतिहास की स्वर्णिम उपलब्धियां हैं। गावस्कर टेस्ट इतिहास में दस हजार रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज थे, लेकिन उनके बेहतरीन करियर पर एक बदनुमा दाग भी है।
वर्ल्ड कप 1975 के एक मैच में उन्होंने 174 गेंद खेली और 36 रन नाबाद बनाए थे, लेकिन अगर आप सोचते हैं कि इससे बुरा रिकॉर्ड किसी और का नहीं, तो जरा आगे पढ़ लीजिए।
आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 वनडे बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक वनडे मैच में सबसे बुरी पारी खेली और वह मैच सबसे कड़वी याद के रुप में दर्ज हो गया। इस लिस्ट में पांच में से तीन बल्लेबाज पाकिस्तान के हैं।
2 of 6
आमिर सोहैल
- फोटो : ट्विटर
सबसे बुरी पारियों में पांचवें नंबर पर हैं पाक टीम के बल्लेबाज आमिर सोहेल। 23 मार्च 1993 में किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मैच में सोहेल ने 167 गेंद खेली और 87 रन बनाए। इसमें 6 चौके शामिल हैं।
3 of 6
मोहसिन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इनसे थोड़ा ऊपर भी पाक टीम के ही एक और बल्लेबाज मोहसिन खान आते हैं। 22 जून 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इस क्रिकेटर ने 176 गेंदों में मात्र 70 रन बनाए। इनके बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला।
पाकिस्तान के सबसे बदनाम क्रिकेटर जावेद मियांदाद वैसे तो आतिशी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन सबसे बुरी पारियों में इनका तीसरा नंबर है। 1 जनवरी 1989 में वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ मियांदाद ने 167 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए थे। इस मैच में वह सिर्फ एक चौका लगा सके थे।
5 of 6
सुनील गावस्कर
- फोटो : getty
दूसरे नंबर पर हैं टीम इंडिया के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर। वर्ल्ड कप 7 जून 1975 में ग्रुप ए के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ गावस्कर की वह पारी हमेशा विवादों में रही। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाकर 174 गेंदों में 36 रन नाबाद बनाए। भारत वह मैच शर्मनाक ढंग से 202 रन से हार गया था।