फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   five-member delegation of ICC will land in Karachi for an inspection visit for Champions Trophy in Pakistan

Champions Trophy: सुरक्षा-व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगा आईसीसी, पाकिस्तान दौरे पर पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

Tue, 17 Sep 2024 07:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

आईसीसी के आयोजन एवं सुरक्षा विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ क्रिकेट महाप्रबंधक और प्रोडक्शन प्रबंधक इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। आईसीसी पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन भी अप्रैल से अब तक तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
five-member delegation of ICC will land in Karachi for an inspection visit for Champions Trophy in Pakistan
पीसीबी - फोटो : pcb

विस्तार

पाकिस्तान ने अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरी तरफ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखना चाहता है। भारत के इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने को लेकर संशय चल रहा है। इसी को देखते हुए आईसीसी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए कराची पहुंचेगा। 
विज्ञापन

आईसीसी के आयोजन एवं सुरक्षा विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ क्रिकेट महाप्रबंधक और प्रोडक्शन प्रबंधक इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। आईसीसी पिच सलाहकार एंडी एटकिंसन भी अप्रैल से अब तक तीन बार पाकिस्तान का दौरा कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार आईसीसी प्रतिनिधिमंडल टूर्नामेंट के संभावित कार्यक्रम पर चर्चा करेगा जिसे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कुछ महीने पहले तैयार कर के भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र ने कहा, अस्थायी कार्यक्रम महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें भारतीय टीम का लाहौर में रहना और शहर में अपने सभी मैच खेलना भी शामिल है। सूत्र ने बताया कि ऐसी स्थिति पर भी चर्चा की जाएगी जब भारत सरकार भारतीय टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं देगी। 
विज्ञापन

भारत के कारण कार्यक्रम पर नहीं लिया जा रहा फैसला?
ऐसी खबरें आई थी कि भारतीय टीम के टूर्नामेंट में शामिल होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण अब तक चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। एक सूत्र ने बताया था कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले देशों के बोर्ड ने कार्यक्रम देख लिया है, लेकिन जब तक यह पता नहीं चल जाता कि भारत सरकार टीम को पाकिस्तान में खेलने की स्वीकृति देगी या नहीं, तब तक कार्यक्रम तय नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम घोषित नहीं हो पाने का यह भी एक कारण बताया गया है। 

देर से जारी हो सकता है कार्यक्रम 
आईसीसी प्रतिनिधिमंडल चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन स्थलों कराची, लाहौर और रावलपिंडी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेगा, साथ ही सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करेगा और प्रसारण व्यवस्था, टीम होटल और यात्रा कार्यक्रमों की समीक्षा भी करेगा। सूत्र के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह के एक दिसंबर से आईसीसी चेयरमैन बनने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम पिछले साल भारत में हुए विश्व कप की तरह ही देर से जारी किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed