फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Fit India Dialogue: PM Narendra Modi says to Virat Kholi- Chole Bhature of Delhi will be damaged because of you

फिट इंडिया मूवमेंट: पीएम मोदी ने योयो टेस्ट के बारे में पूछा, कोहली ने सुनाई अपनी कहानी

Fri, 25 Sep 2020 07:49 AM IST
अनवर अंसारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 25 Sep 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
Fit India Dialogue: PM Narendra Modi says to Virat Kholi- Chole Bhature of Delhi will be damaged because of you
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विराट कोहली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक ऑनलाइन फिट इंडिया डायलॉग के दौरान 'फिट इंडिया एज एप्रोप्रियेट फिटनेस प्रोटोकॉल' लॉन्च किया। पीएम मोदी ने देशभर के फिटनेस विशेषज्ञों और प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ बातचीत की। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से भी बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कोहली से कहा कि आपकी वजह से दिल्ली के छोले भटूरे का नुकसान हुआ होगा।

विज्ञापन


विराट से चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि टीम के लिए योयो टेस्ट हो रहा है, क्या ये टेस्ट कप्तान को भी देना पड़ता है? इस सवाल के जवाब में विराट ने कहा कि हम अपना फिटनेस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, इसके लिए योयो टेस्ट बहुत जरूरी होता है। अगर मैं भी इसमें फेल हो जाऊं तो टीम में सेलेक्शन नहीं होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आपका नाम और काम दोनों ही विराट हैं: प्रधानमंत्री मोदी
विराट कोहली से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपका तो नाम भी विराट है और काम भी। विराट ने बताया कि वर्तमान समय में खिलाड़ियों से बेहतर करने की उम्मीद की जाती है और इस कारण खेल की मांग बढ़ गई है। हमारा सिस्टम खेल के लिए सही नहीं था और इस कारण मुझे काफी बदलाव करने पड़े। 

यह भी पढ़ें: विराट की RCB के सामने सुपर ओवर के जख्मों को भुलाने उतरेंगे पंजाब के शेर 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने बताया कि जब तक आपको खुद न लगे की फिटनेस कितनी जरूरी है तब तक आप बदलाव नहीं करते हैं। लेकिन आपको एक बार इस बात का एहसास हो जाता है तो परिवर्तन देखने को मिलता है।

दिल्ली के छोले भटूरे को हुआ होगा नुकसान
प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान विराट ने बताया कि आज प्रैक्टिस नहीं करने पर उतना दुख नहीं होता, जितना फिटनेस की अनदेखी करने पर होता है। इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपकी फिटनेस की वजह से दिल्ली के छोले भटूरे को नुकसान हुआ होगा। 


वहीं विराट ने कहा, मैंने अपनी नानी को देखा जो घर का खाना खाती थीं और स्वस्थ रहती थीं। इसके लिए पहले मैं जब प्रैक्टिस करता था, बाहर का काफी खाना खाता था। अब काफी चीजें बदली हैं। मुझे बाद में लगा कि फिटनेस को लेकर काम करने की जरूरत है क्योंकि अगर आप फिट नहीं होंगे तो काफी कुछ नहीं कर पाएंगे। 

अफशां को बताया कश्मीरी महिलाओं की प्रेरणा
पीएम मोदी ने अफशां आशिक को कश्मीरी महिलाओं की प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि फुटबाल में बेंड इट लाइक बेखम मशहूर है लेकिन अब एस कीप इट लाइक ए अफशां (अफशां की तरह जारी रखो) कहना होगा। अफशां के अनुसार जब उन्होंने कश्मीर में फुटबाल शुरू की थी तो ज्यादा घर वालों का साथ नहीं मिला था, लेकिन बाद में लोगों ने और फिर घर वालों ने काफी मदद की। वह सुबह रोज पांच बजे उठती हैं। उन्होंने धोनी का शांत रहना बहुत पसंद है। शांत रहने से मानसिक फिटनेस बनी रहती है। जो उनकी गोलकीपिंग में काम आती है।

फिटनेस के लिए प्रेरणा बनी माताएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष पैरा जेवेलिन थ्रोअर और अल्ट्रा रनर मिलिंद सोमन ने खुलासा किया कि फिट रहने के लिए माताएं उनकी प्रेरणा बनी हैं। नौ साल की उम्र में हाथ कटने के बाद देवेंद्र को लगा सब कुछ खत्म हो गया। तब मां ने कहा घर के बाहर जाकर खेलो। 80 साल की उम्र में वह खुद फिट रहती हैं और मुझे फिट रखने को प्रेरित करती हैं। वहीं मिलिंद सोमन को पीएम ने खुद कहा कि उन्होंने उनकी मां का 81 साल की उम्र में दंड बैठक लगाते वीडियो देखा है। मिलिंद जवाब दिया मां के लिए कारण वह भी फिटनेस के प्रति दीवाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed